virat kohli angrily: विराट कोहली भारत और न्यूजीलैंड तीसरे वनडे में गुस्सा हो गए. वह लाइव मैच में गेंद को फुटबॉल की तरह किक मारने लगे. कोहली की इस हरकत को देखकर हर कोई हैरान था. गेंद जब कोहली के पास आई तो वह उसे सही से कलेक्ट नहीं कर सके, फिर क्या था. विराट खुद पर गुस्सा हो गए और बॉल की फुटबॉल की तरह किक मारने लगे.
विराट कोहली फील्डिंग के दौरान अचानक गुस्सा हो गए.
नई दिल्ली. विराट कोहली जब मैदान पर होते हैं तो वह लगातार दर्शकों को एंटरटेन करते रहते हैं. बैटिंग हो या फिर फिल्डिंग.दोनों में वह अपने फैंस को निराश नहीं करते. बेहतरीन बल्लेबाजी से जहां वह लोगों को एंटरटेन करते हैं वहीं फील्डिंग में कभी डांस तो कभी दर्शकों की ओर शोर करने का इशारा कर उन्हें अपने साथ जोड़े रखते हैं. लेकिन इस बार उन्होंने मैदान में ऐसा कुछ किया जिसे देखकर हर कोई हैरान था. विराट फील्डिंग के दौरान अचानक गुस्सा हो गए और गेंद को फुटबॉल की तरह किक मारने लगे. यहां किसी और की गलती नहीं थी बल्कि उन्होंने खुद फील्डिंग में गलती की और अपने उपर गुस्सा हो गए.
विराट कोहली (Virat Kohli) इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान गेंद को अच्छी तरह से पकड़ नहीं पाए. जिसके बाद विराट खुद पर गुस्सा हो गए. इसके बाद उन्होंने गेंद को फुटबॉल बना लिया और उसे एक जबरदस्त किक मारने की कोशिश की. गनीमत रही कि गेंद कोहली के पैर से नहीं लगी. विराट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. कोहली को खुद पर गुस्सा होते देख हर कोई हैरान था. हालांकि बाद में उन्होंने खुद को काबू किया और फिर फिल्डिंग में व्यस्त हो गए.
विराट कोहली फील्डिंग के दौरान अचानक गुस्सा हो गए.
Fumble and all is fine but one shouldn’t disrespect the cricket ball like that 💔