Australian Open 2026: ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में तीसरी वरियता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीत के साथ अपनी शुरुआत की है. ज्वेरेव अपने पहले मैच में शुरुआती सेट में हार गए थे, लेकिन उसके बाद उन्होंने दमदार वापसी करते हुए गैब्रियल डियालो को हराकर धमाकेदार वापसी कर जीत दर्ज की.
ज्वेरेव ने मैच के बाद कहा, ‘‘सच कहूं तो जब मैंने ड्रॉ देखा तो मैं बिल्कुल भी खुश नहीं था. पहले सेट में मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. मैं सोच रहा था कि इससे बुरा तो कुछ भी नहीं हो सकता. इसके बाद मैंने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया. डियालो युवा है, बहुत प्रतिभाशाली है और अविश्वसनीय रूप से आक्रामक है.’’
जैस्मीन पाओलिनी ने दर्ज की दमदार जीत
महिला वर्ग में सातवीं वरीयता प्राप्त जैस्मीन पाओलिनी ने पहले दौर में अलीअक्सांद्रा सास्नोविच को 6-1, 6-2 से हराया. इटली की इस खिलाड़ी को यह मैच जीतने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई. उन्होंने पहला सेट केवल 27 मिनट में जीत लिया था और इसके बाद भी अपनी लय बरकरार रखी. इटली के विश्व रैंकिंग में 20वें नंबर पर काबिज फ्लेवियो कोबोली टूर्नामेंट से बाहर होने वाले पहले वरीयता प्राप्त पुरुष खिलाड़ी बन गए.
उन्हें ब्रिटिश क्वालीफायर आर्थर फेरी ने 7-6 (7), 6-4, 6-1 से हराया. इसके अलावा 18वीं वरीयता प्राप्त फ्रांसिस्को सेरुंडोलो ने झांग झिझेन को 6-3, 7-6 (0), 6-3 से और 32वीं वरीयता प्राप्त कोरेंटिन माउटेट ने ट्रिस्टन स्कूलकेट को 6-4, 7-6 (1), 6-3 से पराजित किया. महिला वर्ग में नंबर 12 एलिना स्वितोलिना ने क्रिस्टीना बुक्सा को 6-4, 6-1 से हराया जबकि मारिया सकारी ने लियोलिया जीनजीन पर 6-4, 6-2 से जीत हासिल की.
मार्केटा वोंद्रोसोवा चोट के कारण टूर्नामेंट से हटे
विंबलडन की पूर्व चैंपियन मार्केटा वोंद्रोसोवा ने पहले दौर के मैच से पूर्व कंधे की चोट के कारण नाम वापस ले लिया. इससे क्वालीफाइंग राउंड में खेल चुकी टेलर टाउनसेंड को मुख्य ड्रॉ में जगह मिल गई, जहां उनका सामना हैली बैपटिस्ट से हुआ. अमेरिका की दो खिलाड़ियों के बीच खेले गए इस मुकाबले में बैपटिस्ट 6-3, 6-7 (3), 6-3 से विजयी रही.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.