Last Updated:
Varun Chakravarthy trolls pakistan: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद एक पोस्ट शेयर करते हुए पाकिस्तान को बुरी तरह ट्रोल कर दिया. इस मिस्ट्री स्पिनर ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज पोस्ट किए, जिसमें आखिरी फोटो को देखने के बाद फैंस ने पाकिस्तान का मजाक बनाना शुरू कर दिया.
वरुण चक्रवर्ती ने फिर पाकिस्तान को किया ट्रोल.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने एक दिन बीत चुका है, लेकिन जश्न अभी भी थमा नहीं है. देशभर के फैंस भारत की इस ऐतिहासिक खिताबी जीत को सेलिब्रेट कर रहे हैं. अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए 96 रनों से जीत दर्ज की और तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया. टीम इंडिया के खिलाड़ी सोशल मीडिया पर वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ और जश्न के लम्हे भी शेयर कर रहे हैं. मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भी ऐसा किया. हालांकि, उन्होंने एक ऐसी फोटो पोस्ट की, जिससे पाकिस्तान को ट्रोल कर दिया. वरुण के इस पोस्ट पर भारतीय फैंस भी पाकिस्तान के मजे लेने लगे.
जीत के बाद वरुण चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर कीं, जिसमें वह वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ नजर आ रहे हैं. हालांकि, वरुण ने एक मजेदार फोटो भी शेयर की. इसमें वह टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी हाथ में पकड़े हुए कप से चाय पीते नजर आ रहे थे. उनका यह पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. तुरंत ही इस फोटो पर फैंस ने पाकिस्तान का मजाक उड़ाते हुए मजेदार कमेंट्स करना शुरू कर दिया.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.