- कॉपी लिंक
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम को BCCI ₹7.5 करोड़ की प्राइज मनी देगा। भारत ने शुक्रवार को अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराकर छठी बार खिताब जीता। मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों के जश्न का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें वैभव सूर्यवंशी भोजपुरी गाने पर डांस करते दिख रहे हैं।
खिलाड़ियों ने सॉरी-सॉरी गाने पर डांस किया टीम के सेलिब्रेशन के एक वीडियो क्लिप में वैभव कहते हैं कि पंजाबी गाना समझ नहीं आ रहा गाइज, अब भोजपुरी लगेगा। इसके बाद वैभव ने पवन सिंह का गाना सॉरी-सॉरी प्ले किया। इसके बाद सभी खिलाड़ी इस भोजपुरी गाने पर डांस कर रहे थे।

वीडियो के आखिरी में वैभव कहते हैं कि अब मेरी तरफ से आज के लिए इतना ही काफी है। IPL की राजस्थान रॉयल्स ने डांस की वीडियो क्लिप पर कमेंट भी किया और लिखा कि ‘एक बिहारी सब पर भारी’।
अवार्ड सपोर्ट स्टाफ को डेडिकेट किया अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में वैभव सूर्यवंशी जीत के हीरो रहे। फाइनल में 175 रन की पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा छक्के लगाने के चलते प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने। उन्होंने 7 मुकाबलों में 62.71 की औसत से 439 रन बनाए, जिनमें 41 चौके और 30 छक्के शामिल थे।
प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने के बाद वैभव ने कहा, बहुत अच्छा लग रहा। मैं ये अवॉर्ड पूरे सपोर्ट स्टाफ को डेडिकेट करना चाहता हूं।
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.