USA Announced squad for icc t20 world cup: अमेरिका ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. टीम के कप्तान भारतीय मूल के मोनांक पटेल होंगे. यूएसए की टीम भारत के ग्रुप में है.दोनों टीमें 7 फरवरी को आमने सामने होंगी.
इसलिए टीम का चयन एक नई चयन प्रक्रिया के तहत किया गया है, जिसे आईसीसी और अमेरिका की ओलंपिक और पैरालंपिक समिति के साथ मिलकर तैयार किया गया है.

अमेरिका ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान किया.
अमेरिका ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान जैसी बड़ी टीम को हराया था और सुपर आठ तक पहुंचा था. अमेरिका ने तैयारी के लिए श्रीलंका में कई हफ्ते ट्रेनिंग की. अमेरिका को ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, नामीबिया और नीदरलैंड के साथ रखा गया है.
टीम इस तरह है: मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह (उप कप्तान), एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शयान जहांगीर, साईतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्थुश केंजिगे, शैडले वान शाल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.