Jack Draper vs Novak Djokovic Indian Well Masters: ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी जैक ड्रेपर ने सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच को इंडियन वेल्स मास्टर्स के राउंड ऑफ 16 में हराकर चौंका दिया. तीन सेट के इस रोमांचक मुकाबले में ड्रेपर ने 4-6, 6-4, 7-6 (5) से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही ड्रेपर ने प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. दूसरी और कार्लोस अल्काराज भी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं.
जैक ड्रेपर ने जोकोविच को हराया.
हाथ की चोट के कारण आठ महीने तक बाहर रहने के बाद वापसी करने वाले 24 वर्षीय ड्रेपर इस जीत से क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं जहां उनका मुकाबला दानिल मेदवेदेव से होगा. मेदवेदेव ने एक अन्य मैच में एलेक्स मिशेलसन को 6-2, 6-4 से पराजित किया. तीसरे सेट में जोकोविच 6-5 से आगे थे, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए और ड्रेपर ने वापसी करते हुए मैच को टाईब्रेकर तक पहुंचा दिया.
जैक ड्रेपर ने जोकोविच को हराया.
ड्रेपर ने मैच के बाद कहा, ‘मुझे अब भी ऐसा नहीं लगता कि मैं उस तरह से खेल रहा हूं जैसा मैं खेलना चाहता हूं. लेकिन मैं अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हूं.’ रिकॉर्ड 24 बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन 38 वर्षीय जोकोविच ने 2008, 2011, 2014, 2015 और 2016 में इंडियन वेल्स में खिताब जीता था. जोकोविच इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में अपना 11वां खिताब जीतने के करीब पहुंच गए थे, लेकिन फाइनल में कार्लोस अल्काराज से हार गए थे.
About the Author

Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.