Team India record vs sri lanka and new zealand in t20 world cup: दो बार की टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में श्रीलंका और न्यूजीलैंड को कभी नहीं हरा पाई है. टी20 वर्ल्ड कप में भारत का यह एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिस पर शायद ही फैंस यकीन कर पाएं. श्रीलंका से दो बार भिड़ंत हुई है और दोनों ही बार भारत को हार का सामना करना पड़ा. वहीं, न्यूजीलैंड से तीन बार हुए मुकाबलों में शिकस्त मिली है.
श्रीलंका और न्यूजीलैंड से टी20 वर्ल्ड कप में कभी नहीं जीता भारत.
इन दो टीमों से कभी नहीं जीता भारत
ये दो टीमें श्रीलंका और न्यूजीलैंड हैं. जी हां, इन दोनों देशों से भारत टी20 वर्ल्ड कप में कभी जीत नहीं सका है. हुई न हैरानी, लेकिन यह सच है. श्रीलंका ने भारत को दो बार हुई भिड़ंत में हराया है, जबकि कीवी टीम से तीन बार हुई टक्कर में टीम इंडिया को शिकस्त मिली है. श्रीलंका से भारत का मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप में 2010 और 2014 में हुआ. 2010 में श्रीलंका को 5 विकेट से जीत मिली, जबकि 2014 में 6 विकेट से भारत हारा. वहीं, न्यूजीलैंड से तीन मुकाबले 2007, 2016 और 2021 में हुए. पहले दो मुकाबलों में क्रमशः 10 रन और 47 रन से भारत को हार मिली, जबकि 2021 में आठ विकेट से कीवी टीम जीती.
श्रीलंका और न्यूजीलैंड से टी20 वर्ल्ड कप में कभी नहीं जीता भारत.
मौजूदा टूर्नामेंट में होगी टक्कर?
ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया की टक्कर इन दोनों टीमों से नहीं होगी. ग्रुप-ए में मौजूद टीम इंडिया के मुकाबले यूएसए, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड से तय हैं. हालांकि, सुपर-8 या नॉकऑउट स्टेज में श्रीलंका या न्यूजीलैंड से भारत का सामना हो सकता है. श्रीलंका ग्रुप-बी में मौजूद है, जिसमें जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और ओमान टीमें हैं. न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप-डी में है. इस ग्रुप में साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा शामिल हैं.
नामीबिया से मैच के लिए टीम इंडिया की तैयारी
नामीबिया के खिलाफ टीम इंडिया का मुकाबला राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना है. इसके लिए टीम इंडिया जमकर प्रैक्टिस कर रही है. इस मुकाबले के बाद भारत की टक्कर चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से है. यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है.
📍 New Delhi
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.