Afghanistan Super 8 Qualification Scenario: 8 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अपना पहला मैच 5 विकेट से हारने के बाद अफगानिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के हाथों एक दिल दहला देने वाली हार का सामना करना पड़ा. डबल सुपर ओवर में उसे दक्षिण अफ्रीका ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मात दी. लगातार दो हार के बार क्या अफगानिस्तान सुपर 8 में पहुंच सकता है. आइए जानते हैं समीकरण.
अफगानिस्तान के पास अभी भी सुपर 8 में पहुंचने के मौके.
मौजूदा वर्ल्ड कप में अब तक खेले गए ग्रुप डी के दोनों मैच हारने के बावजूद अफगानिस्तान पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर है. लेकिन शीर्ष दो में जगह बनाने और सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करने की उनकी संभावनाएं अब अधर में लटक गई है. अफगानिस्तान को टॉप 2 में जगह बनाने के लिए यह सुनिश्चित करना होगा कि वह ग्रुप डी के अपने बचे दो मैचों में संयुक्त अरब अमीरात (16 फरवरी को) और कनाडा (19 फरवरी को) को बड़े अंतर से हराए. यूएई और कनाडा को हराने के बाद उसे उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड या दक्षिण अफ्रीका में से कोई एक टीम ग्रुप डी के अपने दोनों बचे मैच हार जाएं.
अफगानिस्तान के पास अभी भी सुपर 8 में पहुंचने के मौके.
…तो अफगानिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा
ऐसे में अफगानिस्तान चार मैचों में चार अंक हासिल कर लेगा, और दक्षिण अफ्रीका या न्यूजीलैंड में से किसी एक टीम के भी चार अंक होंगे. फिर ग्रुप डी की दूसरी सर्वश्रेष्ठ टीम का फैसला बेहतर नेट रन रेट (NRR) के आधार पर होगा, और यहीं अफगानिस्तान के पास मौका होगा. लेकिन अगर 14 फरवरी को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच ग्रुप डी का मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो अफगानिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा. क्योंकि 14 फरवरी को अहमदाबाद में मैच रद्द होने से न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका दोनों के खाते में एक-एक अंक जुड़ जाएगा, और दोनों के कुल अंक 5-5 हो जाएंगे, जो अफगानिस्तान के लिए संभव नहीं है.
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के 4-4 अंक हैं
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार (14 फरवरी) को होने वाले मैच का विजेता ग्रुप डी से सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन जाएगी. न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका दोनों ने ग्रुप डी में अब तक खेले गए अपने सभी मैच जीते हैं. दोनों के चार-चार अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट (NRR) के कारण न्यूजीलैंड ग्रुप डी की तालिका में शीर्ष पर है और दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.