Team India will travel sri lanka for t20 world cup match vs pakistan: पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के खिलाफ मैच खेलने से बहिष्कार के बाद भी भारतीय टीम कोलंबो जाएगी. भारतीय टीम ICC प्रोटोकॉल का पालन करेगी. कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस के लिए मैदान पर भी आएंगे, जिसके बाद मैच रेफरी के औपचारिक रूप से मैच रद्द करने का इंतजार होगा.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप मैच के बहिष्कार को लेकर सरकार के फैसले का समर्थन किया है. इसके बावजूद भारतीय टीम आईसीसी के नियमों का पालन करते हुए श्रीलंका जाएगी और मैच रेफरी के आधिकारिक तौर पर मैच रद्द करने का इंतजार करेगी. समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सूत्रों ने बताया कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम पीसीबी की घोषणा के बावजूद तय कार्यक्रम के अनुसार कोलंबो जाएगी. टीम आईसीसी के सभी नियमों का पालन करेगी, जिसमें तय समय पर अभ्यास करना और आर. प्रेमदासा स्टेडियम में प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होना भी शामिल है. एक सूत्र ने कहा, ‘टीम इंडिया श्रीलंका जाएगी और आईसीसी प्रोटोकॉल का पालन करेगी. टीम अभ्यास करेगी, प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी, समय पर स्टेडियम पहुंचेगी और मैच रेफरी के मैच रद्द करने का इंतजार करेगी.’

टीम इंडिया ICC नियमों का पालन करते हुए श्रीलंका जाएगी.
पाकिस्तान की बर्बादी तय
आईसीसी के नियमों के अनुसार वॉकओवर तभी दिया जाता है जब कोई टीम टॉस के लिए मैदान पर नहीं पहुंचती. ऐसे में सूर्यकुमार यादव के टॉस के लिए आने की उम्मीद है. अगर उस समय पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा नहीं आते हैं, तो मैच रेफरी भारत को वॉकओवर देगा और भारत को दो अंक मिल जाएंगे. आईसीसी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश की भारत से मैच श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग को खारिज कर दिया था, जिसके बाद बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटा दिया गया. बांग्लादेश का समर्थन करते हुए पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप का बायकॉट करने की धमकी दी थी. हालांकि, अब भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया.
About the Author

Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.