Sri Lanka May approach ICC: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच नहीं हुआ तो इसका गहरा असर श्रीलंका के टूरिज्म पर पड़ने वाला है. पाकिस्तान के भारत के खिलाफ खेलने से इनकार के बाद इसी मसले को लेकर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड आईसीआई का रुख कर सकता है. रिपोर्ट्स की मानें तो श्रीलंका क्रिकेट इस पूरे मामले को लेकर ICC के सामने औपचारिक रूप से चिंता जता सकता है.
ICC का रुख कर सकता है श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड.
नई दिल्ली. पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने से मना कर दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए यह निर्णय लिया. आगामी सात फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट में यह महामुकाबला 15 फरवरी को तय है. यह मुकाबला श्रीलंका में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है. पाकिस्तान के फैसले पर ICC ने उसे चेतावनी देते हुए विचार करने को कहा है. इस पूरे मामले में अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की भी एंट्री होने जा रही है.
About the Author
Shivam Upadhyayनवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें