T20 World Cup की शुरुआत सात फरवरी से हो रही है. टूर्नामेंट के इतिहास में ये पहला मौका है, जब बांग्लादेश इसमें हिस्सा नहीं लेगा. पाकिस्तान ने भी हटने की धमकी दी है, ऐसे में उसकी जगह लेने के लिए पहले आइसलैंड तैयार था अब युगांडा ने मजाकिया अंदाज में दिलचस्पी दिखाई है.
पाकिस्तान की जगह लेने पर युगांडा क्रिकेट टीम का रिएक्शन
नई दिल्ली: पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप में खेलेगा या नहीं इस पर अब भी आखिरी फैसला होना बाकी है, लेकिन उससे पहले पूरे मसले पर जमकर मौज-मस्ती जारी है. आइसलैंड के बाद अब टूर्नामेंट में खेलने को लेकर युगांडा की भी एंट्री हो चुकी है. युगांडा ने मजाकिया अंदाज में कहा है कि अगर टी-20 वर्ल्ड कप में कोई भी जगह खाली होती है तो वो अपनी टीम भेजने के लिए तैयार है.
युगांडा क्रिकेट के ऑफिशियल X अकाउंट ने 29 जनवरी को एक मजाकिया पोस्ट डाली.
अगर टी-20 विश्व कप में कोई सीट खाली होती है तो युगांडा तैयार है पूरी तैयारी के साथ. पासपोर्ट गर्म हैं (बर्फ में नहीं जमे हुए) न तो बेकर ओवन छोड़ेंगे और न ही जहाज यू-टर्न लेंगे. गर्मी, शोर, दबाव? हम अपना दमखम दिखाएंगे.
If a T20 World Cup seat opens, Uganda is ready – packed and padded.
Passports warm (not ice). No bakers leaving ovens or ships U-turning.