Hasan Ali Samiya Arzoo Love Story: पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली ने भारतीय लड़की सामिया आरजू से निकाह किया था. सामिया हरियाणा की रहने वाली हैं. 2019 में दोनों की शादी हुई थी. इस कपल के बाद दो बेटियां हैं. आइए जानते हैं हसन अली की सामिया से पहली मुलाकात कैसे हुई और दोनों कैसे एक-दूसरे के प्यार में पड़े.
हसन अली की पत्नी सामिया आरजू एक फ्लाइट इंजीनियर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एमिरेट्स एयरलाइंस के साथ काम करती हैं. उन्होंने हरियाणा के फरीदाबाद स्थित मानव रचना यूनिवर्सिटी से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री हासिल की है. पढ़ाई पूरी करने के बाद सामिया ने जेट एयरवेज में एयर होस्टेस के तौर पर काम शुरू किया और बाद में उन्हें फ्लाइट इंजीनियर के पद पर प्रमोशन मिला. सामिया आरजू का जन्म 15 सितंबर 1995 को हरियाणा के चांदनी गांव में हुआ था. उन्होंने अपना ज्यादातर जीवन हरियाणा में बिताया और बाद में नौकरी के सिलसिले में दुबई शिफ्ट हो गईं. खबरों की मानें तो वहीं, हसन अली से सामिया की पहली मुलाकात हुई थी.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.