Last Updated:
T20 World Cup 2026 LIVE Score: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 16वें मैच में ओमान के सामने श्रीलंका की चुनौती है. ग्रुप-बी का यह मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अब से कुछ देर में शुरू होगा. श्रीलंका की …और पढ़ें
श्रीलंका और ओमान के मैच का लाइव स्कोर
T20 World Cup 2026 LIVE Score: टी20 वर्ल्ड कप में आज (12 फरवरी) तीन मुकाबले खेले जाने हैं. पहला मुकाबला श्रीलंका और ओमान के बीच है. दूसरे मैच में नेपाल और इटली की टीमें आमने-सामने होंगी, जबकि तीसरी टक्कर भारत और नामीबिया के बीच होनी है. श्रीलंका और ओमान के मैच का लाइव एक्शन अब से कुछ देर में शुरू होने वाला है. श्रीलंका की नजरें जीत के साथ सुपर-8 के लिए अपनी स्थिति मजबूत करने पर होंगी. वहीं, ओमान की टीम जीत का खाता खोलने उतरेगी. श्रीलंकाई टीम की निगाह अपनी बल्लेबाजी विशेषकर बीच के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन करने और चोटिल वानिंदु हसरंगा के बाहर हो जाने के बाद नया गेंदबाजी संयोजन तैयार करने पर होगी. स्पिन गेंदबाज हसरंगा आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए. जहां तक ओमान का सवाल है तो उसे जिम्बाब्वे के खिलाफ आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा. चौथी बार इस टूर्नामेंट में खेल रहे ओमान को तेज गेंदबाजी और अतिरिक्त उछाल के सामने संघर्ष करना पड़ा. कोलंबो में उसके शीर्ष पांच बल्लेबाज दोहरे अंक तक पहुंचने में भी नाकाम रहे. कप्तान जतिंदर सिंह जानते हैं कि उनकी टीम को अगर श्रीलंका के सामने कड़ी चुनौती पेश करनी है तो उनके बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा क्योंकि पिछले मैच में उसके गेंदबाजों ने अच्छा खेल दिखाया था. पिछले मैच में सुफयान महमूद ने दो विकेट लेकर प्रभावित किया. वहीं, शाह फैसल ने भी अच्छी गेंदबाजी की.
दोनों टीमों का स्क्वॉड
श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिंडु मेंडिस, कुसल जेनिथ परेरा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानागे, पवन रथनायके, डुनिथ वेललागे, महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, प्रमोद मदुशन, दुशान हेमंथा.
ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावाले, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफियान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल, शकील अहमद, मोहम्मद नदीम, जय ओडेदरा, आशीष ओडेदरा, शफीक जान.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.