Last Updated:
Namibia captain statement: नामीबिया टीम के कपतान गेरहार्ड इरास्मस ने भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम के ट्रेनिंग सेशन को लेकर सवाल खड़े किए हैं. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से एक रात पहले गेरहार्ड इरास्मस ने कहा है कि उनकी टीम को रात में दूधिया रोशनी में ट्रेनिंग नहीं करने दी, जबकि भारत ने मैच से पहले दो बार रात में अभ्यास किया.
नामीबिया के कप्तान का बड़ा बयान.
कप्तान गेरहार्ड का बड़ा बयान
नामीबिया के पास स्वदेश में दिन-रात्रि मैच के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा नहीं है तो वे भारत के खिलाफ बृहस्पतिवार को होने वाले मैच से पहले दूधिया रोशनी में कुछ अभ्यास करना पसंद करते. इरास्मस ने कहा, ‘हां, हमें इस मैच से पहले रात का ट्रेनिंग सत्र नहीं दिया गया, मुझे नहीं पता क्यों. भारत को शायद दो रात के सत्र दिए गए और अब बाहर देख रहा हूं कि कनाडा को अब रात का ट्रेनिंग सत्र मिलेगा. आप इसका मतलब जो समझें, लेकिन हम अपनी नामीबियाई शैली में आएंगे जो चुनौती से लड़ना है.’
नामीबिया के कप्तान का बड़ा बयान.
कनाडा शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ दोपहर का मैच खेलेगा. उसने फिरोजशाह कोटला मैदान में भारतीय टीम के साथ अभ्यास किया. इरास्मस ने कहा, ‘हमारे पास दिन रात्रि मैच के लिए नामीबिया में दूधिया रोशनी नहीं है. बुनियादी ढांचे के हिसाब से यह हमारे लिए चुनौती है. उन खिलाड़ियों के लिए जिनके पास अनुभव नहीं है, उनके लिए यह आम बात नहीं है.’
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि नेपाल प्रीमियर लीग, आईएलटी20 और हमने जो विश्व कप खेले हैं, उन्हें छोड़कर ज्यादातर खिलाड़ी दूधिया रोशनी के नीचे ट्रेनिंग करने के अभ्यस्त नहीं होते.’ नामीबिया अपने पहले मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ हार गया था. और अब बचे हुए लीग मैच अमेरिका और पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा. ये दोनों मैच दोपहर तीन बजे शुरू होंगे.
टीम को दिया क्लियर मैसेज
चुनौतियों के बावजूद इरास्मस ने साफ कहा है कि वह इन हालात का असर अपनी टीम के हौसले पर नहीं पड़ने देंगे. उन्होंने एसोसिएट देश अमेरिका के हालिया प्रदर्शन से प्रेरणा लेते हुए कहा कि नामीबिया भी दमदार खेल दिखा सकता है. कप्तान ने कहा, ‘हम मैदान पर उतरेंगे और नामीबिया के अंदाज में खेलेंगे, यानी पूरी लड़ाई के साथ.’ कप्तान का अपनी टीम के लिए संदेश भी बिल्कुल साफ है. उन्होंने कहा, ‘मौके पर ध्यान रखो. गेंद जैसी आए, वैसा खेलो और इस पल का आनंद लो. अगर हम माहौल, विरोधी टीम की ताकत या भीड़ को देखकर दबाव में आ गए, तो हम मैच का मजा नहीं ले पाएंगे, लेकिन अगर हम शांत दिमाग से खेलेंगे, तो हमारी जीत की संभावना अपने आप बढ़ जाएगी.’
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.