Last Updated:
Shivam dube bat bring lucky for Abhishek sharma : अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में खराब फॉर्म से सीधा फाइनल में धमाकेदार फिफ्टी से वापसी की, उन्होंने इस बदलाव का श्रेय शिवम दुबे को दिया, “आज मैंने शिवम दुबे का बैट इस्तेमाल किया, तो धन्यवाद दुबे. सुबह मुझे कुछ अलग ट्राई करने का मन हुआ. शुभमन (गिल) आसपास नहीं थे, तो मैं दुबे के पास गया और उनका बैट ले लिया.”
अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में शिवम दुबे के बल्ले से खेली शानदार पारी
अभिषेक इस टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के दावेदार के तौर पर आए थे. लेकिन जैसे-जैसे भारत नॉकआउट में पहुंचा, उनकी फॉर्म को लेकर सवाल उठने लगे. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सार्वजनिक रूप से उनका समर्थन किया था और कहा था, “जिसने इतने समय तक टीम का बोझ अपने कंधों पर उठाया, उसके मुश्किल वक्त में अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम उसका साथ दें.”
अभिषेक ने सात पारियों में 89 रन बनाए थे जिसमें जिम्बाब्वे के खिलाफ एक अर्धशतक शामिल था. 130 के स्ट्राइक रेट से बनाए गए रन पर सवाल खड़े कर दिए थे. रविवार को फाइनल में खराब फॉर्म के बाद भी उनको प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया और 21 गेंद में 52 रन की तूफानी पारी खेल उन्होंने सबको खुश कर दिया. भारत पहली टीम बनी जिसने टी20 वर्ल्ड कप का बचाव किया, पहली बार घर में खिताब जीता और तीन बार यह ट्रॉफी अपने नाम की.
अभिषेक ने इस बदलाव का श्रेय शिवम दुबे को दिया जो लगातार दूसरी बार भारत के अनसंग हीरो रहे. उन्होंने कहा, “आज मैंने शिवम दुबे का बैट इस्तेमाल किया, तो धन्यवाद दुबे. सुबह मुझे कुछ अलग ट्राई करने का मन हुआ. शुभमन (गिल) आसपास नहीं थे, तो मैं दुबे के पास गया और उनका बैट ले लिया.”
पहली ही गेंद ग्लेन फिलिप्स को डिफेंस से लगा कि वे टिककर खेलने के मूड में हैं. जब उन्हें यकीन हो गया कि पिच सेमीफाइनल की वानखेड़े जैसी ही है, तो उन्होंने खुलकर शॉट्स खेले और सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. भारतीय ड्रेसिंग रूम का लगातार समर्थन और अभिषेक का खुद पर भरोसा आखिरकार रंग लाया यह सबक क्रिकेट से आगे भी जाता है.
अभिषेक ने कहा, “पिछले एक महीने से मैं इस फेज से गुजर रहा हूं, जबकि डेढ़ साल तक सब कुछ सपनों जैसा चल रहा था. ऐसे वक्त में एक चीज बहुत मायने रखती है. आपके आसपास कौन हैं. अगर आपके आसपास के लोग आपको बेहतर बनाना चाहते हैं, तो बहुत फर्क पड़ता है. जब मैं बल्ले से योगदान नहीं दे पा रहा था, तब भी टीम के सभी लोग मुझ पर भरोसा करते थे. वे कहते थे, ‘ये करेगा’,
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.