Basit Ali slammed Babar Azam: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के पहले मैच में ही बुरी तरह से फ्लॉप हो गए. नीदरलैंड के खिलाफ मैच में बाबर एक खराब शॉट खेलकर आउट हुए, जिसके बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने उनकी जमकर आलोचना की है.
बाासित अली ने की बाबर की आलोचना
बाबर आजम की इस घटिया बल्लेबाजी पर बासित अली ने उनकी कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि बाबर को अमेरिका के खिलाफ मैच से बाहर किया जा सकता है, क्योंकि कोच माइक हेसन उनके विकेट फेंकने के तरीके से काफी नाराज दिखे. बासित अली ने एक टीवी शो पर कहा, “मुझे लग रहा है कि बाबर अगला मैच नहीं खेलेंगे. कोच माइक हेसन के चेहरे पर जो गुस्सा मैंने देखा, उसे देखकर नहीं लगता कि वह बाबर को फिर से नंबर 4 पर खिलाएंगे.”
बाबर को सुपर स्टार कहे जाने पर भड़े बासित
सिर्फ इतना ही नहीं, बाबर को सुपरस्टा कहे जाने पर भी बासित अली ने तीखी टिप्पणी की. उन्होंने कहा, “अगर आप बाबर को वनडे या टेस्ट का सुपरस्टार कहें तो मैं मान सकता हूं, लेकिन टी20 में कहां से सुपरस्टार है? एक ऐसा बल्लेबाज जो अपनी जगह छोड़कर नंबर 4 पर आता है और मैनेजमेंट को यह भी नहीं कह पाता कि वह इस नंबर का खिलाड़ी नहीं है.”
उन्होंने आगे कहा कि शादाब खान, उस्मान खान, फहीम अशरफ और यहां तक कि युवा खिलाड़ी जैसे सईम अयूब भी बाबर से बेहतर टी20 खिलाड़ी हैं. बासित अली बीबीएल में स्टीव स्मिथ के साथ बाबर के विवाद पर भी अपनी बात रखी. उनका मानना है कि स्टीव स्मिथ ने जो किया उससे साफ है कि बाबर का खेल टी20 के हिसाब से सही नहीं है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.