New Zealand beat Afghanistan by 5 wickets: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप डी में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराकर धमाकेदार शुरुआत की है. मैच में अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में कीवी टीम ने 17.5 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया.
न्यूजीलैंड ने ग्रुप डी में अफगानिस्तान को हराया
नई दिल्ली: टिम सिफर्ट की तूफानी बल्लेबाजी से न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया. इस तरह न्यूजीलैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ अपनी शुरुआत की है. ग्रुप डी में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 17.5 ओवर के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया.
About the Author
Jitendra Kumarअक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें