पाकिस्तान की तरफ से आपको कौन सा खिलाडी ऐसा आपको लगता है जो मैच चेंज कर सकता है?
सूर्यकुमार यादव ने इसका जो जवाब दिया वो गजब था. उन्होंने कहा देखिए अगर जो मैं किसी खिलाड़ी का नाम लूंगा और उसने रन नहीं बनाया तो आपके लिए दिक्कत हो जाएगी.
सूर्यकुमार यादव खुद क्या सोचते हैं, क्या भारत और पाकिस्तान के बीच सीरीज होना चाहिए?
इस पर भारतीय कप्तान ने टका सा जवाब देते हुए कहा, देखिए जब मैं उस पोजिशन पर आ जाउंगा तो इसका जवाब जरूर दूंगा, अभी तो सिर्फ एक खिलाड़ी हूं.
भारतीय टीम जब श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेली थी तो 27 साल बाद हार का सामना करना पड़ा था. आप उस सीरीज के दौरान टीम का हिस्सा थे?
वाह क्या बात है आपकी याददाश्त तो काफी अच्छी है. अच्छा तो अब ये भी बता दो वो किस फॉर्मेट की सीरीज थी जिसमें हम हारे थे. वनडे थी ना फिर हम तो यहां टी20 में खेलने आए हैं.
कोविड के दौरान भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच हारी थी?
सूर्यकुमार ने इस पर कहा, हां बिल्कुल क्योंकि उस समय पूरी दुनिया कोविड की वजह से डाउन चल रही थी.
आप जब होटल पहुंचे तो काफी ज्यादा थके थके नजर आ रहे थे?
भारतीय कप्तान ने कहा, मुझे तो नहीं पता कि आपने हमें रात के समय कब देख लिया. क्योंकि पूरे दिन हम तो तरो ताजा थे.
भारत और पाकिस्तान की टीमें खेलेंगी, कल फिर एक शेक हैंड होना है. इस बार ये होगा या नहीं क्या कहेंगे?
आपको इतनी भी क्या जल्दी है भाई, सिर्फ 24 घंटे की तो बात है, रुक जाओ खुद पता चल जाएगा.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.