India vs Pakistan Live Update: भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज शाम धमाकेदार मुकाबले की उम्मीद है. श्रीलंका के कोलंबो में दोनों टीमें आमने सामने होंगी. मैच पर बारिश का साया है. इस मुकाबले स…और पढ़ें
भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, टी20 वर्ल्ड कप में होगा घमासान
India vs Pakistan Live Score T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच जिस मुकाबले का इंतजार हर एक फैन को था आज वो होने वाला है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें आमने सामने होंगी. सबसे ज्यादा चर्चा इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और पाकिस्तान के बॉलर उस्मान तारिक को लेकर हो रही है. मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने अभिषेक के स्वस्थ होकर मैच खेलने की बात कही. जवाब में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा वो चाहते हैं तो ऐसा जरूर होगा.
भारत की संभावित प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा/वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI:सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान/ फखर जमां, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद।
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.