Babar Azam throws bat to boundary rope watch video: बिग बैश लीग में सिडनी थंडर के खिलाफ मुकाबले में आउट होने के बाद बाबर आजम गुस्से में नजर आए और झल्लाकर बाउंड्री रोप को बल्ला दे मारा. हालांकि, उनकी यह बौखलाहट आउट होने से कहीं ज्यादा स्टीव स्मिथ को लेकर थी, जिन्होंने पिछले ओवर सिंगल लेने से मना कर दिया था. इससे खचाखच भरे स्टेडियम में इस पाकिस्तान बल्लेबाज की इंटरनेशनल बेइज्जती हो गई.
बेइज्जती सहन नहीं कर पाए बाबर
दरअसल, मामले की शुरुआत 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई, जब स्मिथ ने बाबर को एक रन लेने के लिए मना कर दिया. बाबर रन लेने के लिए तैयार थे, लेकिन स्मिथ चाहते थे कि अगला ओवर में वह खुद स्ट्राइक पर रहें, क्योंकि उन्होंने उसी समय ‘पावर सर्ज’ लेने का फैसला किया था. बाबर आजम स्मिथ की इस हरकत से नाखुश दिखे. आखिरी गेंद पर स्ट्राइक रोटेट करने से पहले बाबर तीन डॉट गेंदें खेल चुके थे. बीबीएल के नियमों के अनुसार, पावर सर्ज दो ओवर का समय होता है, जिसमें फील्डिंग टीम को इनर सर्कल के बाहर सिर्फ दो खिलाड़ी रखने की अनुमति होती है. बल्लेबाजी करने वाली टीम इसे अपनी पारी के 11वें ओवर के बाद कभी भी ले सकती है.
🚨 THIS HAPPENED IN THE BBL 🚨
🏏Steve Smith denied Babar Azam a single on the last ball of an over 👀
🏏Took strike in the Power Surge 😬
🏏 Smashed 6 6 6 6 4 in a 32-run over 😎pic.twitter.com/9hmleLlDwB
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.