BCCI Update on Tilak Varma Shreyas Iyer: न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के बचे दो मैचों में श्रेयस अय्यर टीम के साथ बने रहेंगे, क्योंकि तिलक वर्मा अभी पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं. BCCI ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले एक अहम अपडेट देते हुए इसकी जानकारी दी. तिलक वर्मा की जगह अय्यर को शुरुआती तीन मुकाबलों के लिए टीम में शामिल किया गया, लेकिन प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला.
BCCI ने दिया अपडेट
BCCI ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए तिलक वर्मा को लेकर अपडेट दिया. बोर्ड ने बताया, ‘भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने दोबारा फिजिकल ट्रेनिंग शुरू कर दी है और वह बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी रिकवरी पर लगातार काम कर रहे हैं. हालांकि, उन्हें पूरी मैच फिटनेस हासिल करने में अभी थोड़ा और समय लगेगा. इसी वजह से वह IDFC फर्स्ट बैंक की पांच मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.’

BCCI ने दिया बड़ा अपडेट
अपडेट में तिलक वर्मा के टीम से जुड़ने को लेकर भी जानकारी दी गई. इसमें कहा गया, ‘तिलक वर्मा 3 फरवरी को पूरी तरह फिट होने के बाद मुंबई में भारतीय टीम से जुड़ेंगे. वह आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मैच से पहले टीम के साथ होंगे. मेंस सेलेक्शन कमेटी ने फैसला किया है कि तिलक वर्मा की जगह श्रेयस अय्यर ही बाकी बचे मैचों में टीम का हिस्सा बने रहेंगे.’
About the Author

Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.