team india dominance vs nz: पहले रायपुर और अब गुवाहाटी में भारत ने हर सवाल का जवाब दे दिया. हर बॉक्स टिक हुआ और टीम अब लगभग अजेय दिखने लगी है. गवाहाटी में 155 रन सिर्फ 10 ओवर में बनाकर भारतीय टीम ने एक अलग तरीके की तैयारी के संदेश दे दिए
पहले रायपुर और अब गुवाहाटी में भारत ने हर सवाल का जवाब दे दिया. हर बॉक्स टिक हुआ और टीम अब लगभग अजेय दिखने लगी है. गवाहाटी में 155 रन सिर्फ 10 ओवर में बनाकर भारतीय टीम ने एक अलग तरीके की तैयारी के संदेश दे दिए. इससे पहले रायपुर में न्यूजीलैंड ने 209 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था. ज्यादातर परिस्थितियों में यह जीत दिलाने वाला स्कोर होता है हां, ओस थी, लेकिन फिर भी 210 रन किसी भी कंडीशन में बड़ा टोटल है खासकर तब, जब विपक्षी टीम 6 रन पर 2 विकेट गंवा चुकी हो और दोनों ओपनर आउट हों, जिनमें अभिषेक शर्मा भी शामिल थे. लेकिन भारत दोनों मैचों में बेपरवाह खेला.
152 गेंद पर 364 रन
रायपुर में भारत ने 15 ओवर में 209 रन का पीछा कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया. यानि 90 गेंदों पर 13 रन प्रति ओवर की रफ्तार से हासिल कर लिया. जिस अंदाज में टीम खेल रही थी, ऐसा लग रहा था कि 260 रन भी चेज़ हो सकते थे. हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह जैसे दो बेहतरीन फिनिशर अभी डगआउट में ही थे, और भारत फिर भी बेहद खतरनाक दिख रहा था. गुवाहाटी में न्यूजीलैंड ने 153 रन बनाए तो भारतीय टीम ने इस बार 10 ओवर यानि 60 गेंदों पर 15 की ओसत से 155 रन बना दिए . इन दो मैचों से दुनिया को संदेश गया कि भारत से टक्कर आसान नहीं, यह जीत हर विरोधी टीम के लिए एक बड़ा संदेश है. नॉकआउट क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है, लेकिन अगर किसी द्विपक्षीय सीरीज में भारत और किसी अन्य टीम में विजेता चुनना हो, तो मेरा जवाब होगा भारत.
टॉप फोर के बल्ले का शोर
रायपुर की तरह गुवाहाटी में भी ईशान किशन को क्रीज पर पहले ही ओवर में आना पड़ा पर इससे ना तो दूसरे मैच में फर्क पड़ा और ना तीसरे मैच में . रायपुर में ओवर ही 25 से ज्यादा रन लेकर आया तो गुवाहाटी में फिर ईशान किशन ने न्यूजीलैंड पर हमला बोल दिया. उनके कुछ शॉट्स इतने तेज और शानदार थे कि ग्लेन फिलिप्स जैसे फील्डर भी उन्हें रोक नहीं सके. ईशान ने हर गेंदबाज पर हमला किया और इसका फायदा सूर्यकुमार यादव को मिला, जिन्होंने शुरुआत में खुद को सेट किया। कप्तान ने कुछ गेंदें खेलकर खुद को आश्वस्त किया और फिर जैसे ही ईशान आउट हुए, सूर्या ने गियर बदल दिया. लगातार दो अर्धशतक लगाकर सूर्या पूरी तरह वापस आ चुके थेऔर भारतीय फैंस के लिए यह राहत और खुशी का पल था. पहले और तीसरे मैच मैच में अभिषेक ने भी वर्ल्ड कप में आने वाली टीमों को डराने का काम कर दिया है.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.