Shadab khan on ignoring Babar Azam and Shaheen Afridi: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपने आखिरी लीग मैच में नामीबिया को 102 रन से हराकर सुपर-8 में अपनी जगह बना ली है. सुपर-8 में टीम के पहुंचने के बाद शादाब खान ने टीम की प्लानिंग पर अपनी बात रखी. इसके अलाव उन्होंने बाबार आजम की बल्लेबाजी और शाहीन अफरीदी को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने जाने के फैसले पर भी चुप्पी तोड़ी.
शादाब खान, बाबर आजम और शाही अफरीदी
मैच के बाद शादाब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘एक पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर, आप इन बातों को दिल पर नहीं ले सकते. टीम का माहौल और संदेश बहुत साफ हैं इसलिए यह किसी भी खिलाड़ी के लिए कोई समस्या नहीं है. हर कोई टीम को जीत दिलाने में मदद करने की कोशिश कर रहा है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘सुपर आठ मुश्किल होंगे. दबाव वाले मैच होंगे. आखिर में, आप कुछ ही चीजों को नियंत्रित कर सकते हैं इसलिए आपको उन्हें नियंत्रित करने पर फोकस करना चाहिए. ’’
बाबर के लिए टीम की एक अलग प्लानिंग है-बाबर
जब शादाब से पूछा गया कि बाबर को बल्लेबाजी के लिए क्यों नहीं भेजा गया और क्या पाकिस्तान के सिलेक्शन फैसलों में कोई दिक्कत थी तो उन्होंने कहा कि यह प्रयोग का मामला नहीं था. उन्होंने कहा, ‘‘क्या आपको सच में लगता है कि पाकिस्तान इतने प्रयोग करता है? मुझे ऐसा नहीं लगता. हमारा संदेश बहुत साफ हैं. अगर आप बाबर को बल्लेबाजी के लिए नहीं बुलाने की बात कर रहे हैं तो वह अच्छी तरह जानता है कि उसका भूमिका कब आएगी.’’
शादाब ने कहा, ‘‘हर खिलाड़ी के लिए संदेश साफ हैं. टीम हालात के हिसाब से बदलती है और यही हो रहा है.’’ शादाब ने कहा कि भारत के खिलाफ मैच से पहले वसीम अकरम से उनकी कोई बात नहीं हुई थी जिसमें उन्होंने एक महंगा ओवर फेंका था. उन्होंने कहा, ‘‘नहीं, मैंने वसीम से किसी भी बारे में बात नहीं की. जहां तक आलोचना की बात है तो आप उसे नियंत्रित नहीं कर सकते. हर किसी की अपनी राय होती है. मुझे लगता है कि सिर्फ एक ओवर ऐसा था जहां चीजें ठीक नहीं हुईं और उसकी वजह से मुझे बहुत आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. एक बुरा दिन या एक बुरा ओवर हो सकता है. यह टी20 क्रिकेट है, आप रन दे सकते हैं या आप विकेट ले सकते हैं. मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचता.’’
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.