Last Updated:
दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने जम्मू कश्मीर के पहली बार रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनने पर बधाई देते हुए उनकी जुझारूपन की तारीफ की. सचिन ने कहा कि कश्मीरी ‘विलो’ (बल्ला) कई चैंपियनों की किट का हिस्सा रही है. जम्मू-कश्मीर का चैंपियनों को सक्षम बनाने से लेकर खुद चैंपियन बनने तक का सफर देखना बेहद खूबसूरत है.
सचिन तेंदुलकर ने जम्मू कश्मीर को रणजी चैंपियन बनने पर बधाई दी.
अनुभव के लिहाज से दोनों टीमों के बीच काफी अंतर होने के बावजूद यह मैच एकतरफा साबित हुआ. कर्नाटक की टीम में केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, कप्तान देवदत्त पडिक्कल और प्रसिद्ध कृष्णा सहित चार भारतीय टेस्ट क्रिकेटर शामिल थे. तेंदुलकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘कश्मीरी ‘विलो’ (बल्ला) कई चैंपियनों की किट का हिस्सा रही है. जम्मू-कश्मीर का चैंपियनों को सक्षम बनाने से लेकर खुद चैंपियन बनने तक का सफर देखना बेहद खूबसूरत है.’
सचिन तेंदुलकर ने जम्मू कश्मीर को रणजी चैंपियन बनने पर बधाई दी.
तेंदुलकर ने इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के सफल अभियान में उनकी निरंतरता और जुझारूपन की भी सराहना की. इसमें औकिब नबी के फाइनल में लिये पांच विकेट के साथ पूरे सत्र में लिए गए 60 विकेट शामिल है. उन्होंने लिखा, ‘यह सत्र निरंतरता, जुझारूपन और उत्कृष्ट प्रदर्शन पर आधारित था. चुनौतीपूर्ण अभियान में औकिब नबी का गेंद से प्रभाव सबसे अलग रहा. टीम, कोच और सहायक कर्मचारियों के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है। इस तरह की यात्राएं घरेलू क्रिकेट की खूबसूरती को परिभाषित करती हैं.’
जम्मू-कश्मीर बनी रणजी चैंपियन
तेंदुलकर ने जहां जम्मू-कश्मीर के विजयी खिलाड़ियों में नबी का नाम लिया, वहीं उनके पूर्व साथी और भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करने की वकालत की. गांगुली ने फेसबुक पर लिखा था, ‘जम्मू-कश्मीर ने दुनिया को दिखाया है कि मेहनत और दृढ़ संकल्प क्या कर सकते हैं. उन्होंने उस क्षेत्र को बहुत गौरवान्वित किया है. कठिन परिस्थितियां मजबूत लोगों को जन्म देती हैं औकिब नबी राष्ट्रीय टीम में शामिल होने के लिए तैयार हैं.’
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.