Last Updated:
PAK vs SL highlights Pakistan Beat Sri Lanka: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के अपने आखिरी सुपर-8 मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को हरा दिया. हलांकि, रनरेट के मामले में पिछड़ने के कारण टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई. ऐसे में दूसरे ग्रुप से इंग्लैंड के बाद न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
हालांकि, श्रीलंकाई टीम मैच हार गई लेकिन उसने पाकिस्तान काम खराब कर दिया. दरअसल पाकिस्तान की टीम को 212 रन के बचाव में श्रीलंका को हर हाल में 147 रन से पहले रोकना था, लेकिन उसके गेंदबाज ऐसा नहीं कर पाए. इस कारण बेहतर रन रेट के कारण न्यूजीलैंड की टीम ने 3 अंक के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली.
पाकिस्तान के लिए साहिबजादा का शतक गया बेकार
पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने बल्लेबाजी में दमदार खेल का प्रदर्शन किया. फरहान ने 59 गेंद में 100 रन बनाए. इस विश्व कप में फरहान का ये दूसरा शतक था. इस तरह साहिबजादा फरहान विश्व कप एक एडिशन में दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने. इस विश्व कप में साहिबजादा ने अपना पहला शतक नामीबिया के खिलाफ लगाया था.
वहीं क्रिस गेल के बाद फरहान सिर्फ दूसरे ऐसे बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने टी20 विश्व कप में दो शतक लगाने का कारनामा किया है. इसके अलावा साहिबजादा फरहान ने विराट कोहली के एक टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड भी तोड़ा है. साहिबजादा ने इस टी20 विश्व कप में 383 रन बनाए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने साल 2014 में 319 रन बनाए थे.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.