Rinku singh rmarriage: भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी जून में लखनऊ या वाराणसी में हो सकती है. दोनों ने पिछले साल 8 जून क सगाई की थी. शादी की तारीख जल्द तय होने की उम्मीद है. जानकारी के मुताबिक इंडियन प्रीमियर लीग के बाद रिंक सिंह शादी के बंधन में बंध सकते हैं.
इस साल जून में प्रिया सरोज संग रिंकू सिंह के शादी की खबर आ रही सामने
पिछले साल एक भव्य समारोह के आयोजन के साथ भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज ने सगाई की थी. इसमें भारतीय क्रिकेट और उनके टीम के साथी कुलदीप यादव के साथ कई अन्य स्टार भी शामिल हुए थे. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव भी अपनी पार्टी की सांसद प्रिया को आशीर्वाद देने पहुंचे थे. पहले दोनों के शादी को लेकर 18 नवंबर 2025 की तारीख सामने आई थी लेकिन इसे टाल दिया गया.
क्या आईपीएल के बाद करेंगे शादी
रिंकू सिंह की सगाई और उसके बाद सामने आए कुछ वीडियो ने तमाम फैंस को खुशी के पल दिए. प्रिया के साथ उनके रिश्ते की खबर सोशल मीडिया पर सुर्खिया बनीं. सगाई की तस्वीरें और डांस के वीडियो को फैंस ने खूब शेयर किया. भारतीय टीम इस वक्त टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी में जुटी है. 7 फरवरी से टूर्नामेंट का आगाज होने वाला है. 8 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाना है. 26 मार्च से 31 मई के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के खेले जाने की उम्मीद है. इसके बाद रिंकू सिंह अपने जीवन के नई पारी की शुरुआत प्रिया सरोज के साथ कर सकते हैं.
वर्ल्ड कप में भारत का शेड्यूल
भारतीय टीम अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को अमेरिका की टीम के खिलाफ करेगी. 12 फरवरी को नामीबिया के साथ दूसरे लीग मैच में टीम इंडिया उतरेगी. 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना है. हालांकि पाकिस्तान सरकार ने इस मैच का बहिष्कार करने की घोषणा की है. अपने आखिरी लीग मैच में भारत को नीदरलैेड्स से 18 फरवरी को खेलना है.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.