Renuka singh Shameful Record: भारतीय गेंदबाज रेणुका सिंह के नाम के महिला प्रीमियर लीग में एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. रेणुका महिला प्रीमियर लीग मैच की पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाली गेंदबाज बन गई हैं. गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए WPL मैच में रेणुका के नाम यह अनचाही उपलब्धि दर्ज हुई.
रेणुका सिंह ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड.
नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने महिला प्रीमियर लीग में एक शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया है. रेणुका सिंह WPL मैच में एक पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाली गेंदबाज बन गई हैं. गुजरात जायंट्स के लिए मौजूदा सीजन खेल रहीं रेणुका ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में पहला ओवर फेंका, जिसमें 23 रन लुटा दिए. ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी WPL मैच में पारी के पहले ओवर में किसी गेंदबाज ने 20 से ज्यादा रन लुटाए.
About the Author
Shivam Upadhyayनवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें