आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर जेमिमा रोड्रिग्स की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. दोनों टीमों में बेहतरीन खिलाड़ी हैं और लीग स्टेज पर शानदार प्रदर्शन करती आई हैं. फाइनल रोमांचक होने की उम्मीद है.
आरसीबी के लिए जीत का मतलब होगा एक ही समय में आईपीएल और महिला प्रीमियर लीग दोनों खिताब अपने नाम करना और यह उनका तीसरा फ्रेंचाइजी खिताब होगा. आरसीबी ने लीग चरण में आठ मैचों में छह जीत के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। उनकी कप्तान स्मृति मंधाना ने टीम का नेतृत्व किया है. जिसमें लॉरेन बेल और ग्रेस हैरिस जैसी बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने इस सीजन में अहम भूमिका निभाई है.
दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर जीतकर फाइनल में जगह बनाई. टीम लगातार चौथी बार डब्ल्यूपीएल फाइनल में पहुंची है, लेकिन अभी तक खिताब नहीं जीत पाई है. कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स की टीम में लिजेल ली, शेफाली वर्मा और नंदनी शर्मा व चिनले हेनरी जैसी खिलाड़ी शामिल हैं.
टीमें:
आरसीबी: स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, दयालन हेमलता, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, श्रेयंका पाटिल, कुमार प्रथ्योषा (विकेटकीपर), सयाली सतघरे, गौतमी नाइक और प्रेमा रावत.
दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), शैफाली वर्मा, लिजेल ली, नंदनी शर्मा, मारिज़ैन कप्प, चिनेले हेनरी, स्नेह राणा, लौरा वोल्वार्ड्ट, अलाना किंग, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, प्रगति सिंह, नल्लापुरेड्डी श्री चरणी, निकी प्रसाद, लुसी हैमिल्टन, श्रुजाना.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.