Last Updated:
Nasim ul Ghani World Record: रवि शास्त्री टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट हॉल लेने वाले भारत के सबसे युवा क्रिकेटर हैं. उन्होंने 18 साल 290 दिन की उम्र में ऐसा किया था. वहीं, वर्ल्ड रिकॉर्ड पाकिस्तान के नसीम उल घनी के नाम है. नसीम ने 16 साल 303 दिन की उम्र में 5 विकेट लेकर इतिहास रचा. 1958 में खेले गए टेस्ट मैच में नसीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक पारी में 116 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे.
रवि शास्त्री टेस्ट मैच की एक पारी में 5 विकेट लेने वाले सबसे युवा भारतीय.
न कुंबले न अश्विन तो फिर कौन?
अनिल कुंबले भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं. वहीं, अश्विन इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं. हालांकि, इन दोनों में से कोई भी भारत के लिए एक पारी में 5 विकेट लेने वाला सबसे युवा क्रिकेटर नहीं है. यह रिकॉर्ड पूर्व भारतीय ऑलरांडर और कोच रवि शास्त्री के नाम है. शास्त्री ने 18 साल 290 दिन की उम्र में टेस्ट मैच की एक पारी में पंजा खोला था. यह शास्त्री का तीसरा ही टेस्ट मैच था. 1981 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए टेस्ट मैच की न्यूजीलैंड की पहली ही पारी के दौरान रवि शास्त्री ने 125 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे.
रवि शास्त्री टेस्ट मैच की एक पारी में 5 विकेट लेने वाले सबसे युवा भारतीय.
इस पाकिस्तानी के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड
टेस्ट की एक पारी में सबसे कम उम्र में 5 विकेट चटकाने का विश्व कीर्तिमान पाकिस्तान के नसीम उल घनी के नाम दर्ज है. नसीम ने 16 साल 303 दिन की उम्र में ये कारनामा किया था. यह रिकॉर्ड 68 साल से कायम है. वेस्टइंडीज के खिलाफ 1958 में नसीम ने एक पारी में 116 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे. यह उनके टेस्ट करियर का चौथा ही मैच था. नसीम ने पाकिस्तान के लिए 29 टेस्ट मैच खेले और 52 विकेट चटकाए.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.