रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और कप्तान हार्दिक पंड्या आने वाले दिनों में शिविर में जुड़ेंगे. मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा, ‘सत्र के पूर्व शिविर में पहला दिन हमेशा खास होता है. खिलाड़ी आते हैं, ऊर्जा का संचार होता है और अच्छे प्रदर्शन पर जोर रहता है. हमारे पास मुंबई इंडियंस के साथ काफी समय से जुड़े खिलाड़ी और कुछ नए चेहरे भी हैं.’
मुंबई को पहला मैच 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम पर कोलकाता नाइटराइडर्स से खेलना है.
आईपीएल 2026 सीज़न के लिए मुंबई इंडियंस टीम: हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, राज बावा, रघु शर्मा, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजार, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मार्कंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, मोहम्मद इजहार, अथर्व अंकोलेकर और मयंक रावत
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.