पाकिस्तान के मशहूर यूट्यूबर अर्सलान नसीर ने एक वीडियो में आईसीसी (ICC) को बम से उड़ाने की धमकी दी है. उन्होंने कहा कि अगर आईसीसी का हेडक्वार्टर भारत में होता तो पाकिस्तानी वहां बम धमाका कर देते. अर्सलान ने आईसीसी चेयरमैन जय शाह पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की. यह विवाद टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच के बहिष्कार की खबरों के बाद शुरू हुआ है.
पाकिस्तानी यूट्यूबर अर्सलान नसीर.
अर्सलान नसीर ने अपने वीडियो में आईसीसी को औकात में रहने की नसीहत दी है. उन्होंने मजाक उड़ाते हुए कहा कि आईसीसी महज 25 लोगों का एक छोटा सा ऑफिस है. वहां बैठकर अधिकारी सिर्फ नेटफ्लिक्स देखें और यूट्यूब चलाएं. नसीर ने आगे कहा कि आईसीसी की इतनी हिम्मत कैसे हुई कि वह पाकिस्तान सरकार को जवाब दे. उन्होंने आईसीसी को चेतावनी दी कि उन्हें नहीं पता कि पाकिस्तान सरकार कौन है. यूट्यूबर के मुताबिक पाकिस्तान सरकार आईसीसी की ‘बाप’ है. उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि ऐसा रॉकेट लॉन्च होगा कि दो कमरों का ऑफिस भी याद नहीं रहेगा.
भारत और जय शाह को लेकर क्या बोले अर्सलान नसीर?
वीडियो में नसीर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव और आईसीसी चेयरमैन जय शाह को भी निशाना बनाया. उन्होंने बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि अगर ऑफिस भारत शिफ्ट हुआ तो वहां कुछ नहीं बचेगा. नसीर के मुताबिक धमाके के बाद वहां सिर्फ जय शाह के कपड़े ही नजर आएंगे और पूरा ऑफिस गायब हो जाएगा. उन्होंने कहा कि शुक्र मनाओ कि तुम लोग दुबई में सुरक्षित बैठे हो. यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान की ओर से खेल के मैदान की लड़ाई को बम और धमाकों तक ले जाया गया है.
Pakistani YouTuber Arsalan Naseer: ‘Our people would blast the ICC office if it were in India. Jay Shah & ICC safe only coz it’s in Dubai.’ Jihadi mindset on full display
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.