पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सोमवार (19 जनवरी) को बताया कि सैलरी कैप को $1.3 मिलियन (करीब 11.3 करोड़ रुपये) से बढ़ाकर $1.6 मिलियन (करीब 14.5 करोड़ रुपये) प्रति टीम कर दिया गया है. यही वह रकम है जिसे आठों टीमें नीलामी में खर्च कर सकती हैं. कुल मिलाकर आठ टीमों के लिए यह राशि $12.8 मिलियन (करीब 116.48 करोड़ रुपये) होगी.

ISL और PSL की सैलरी में हैरान करने वाला अंतर
PCB ने भले ही सैलरी बढ़ा दी हो, लेकिन PSL और IPL में खिलाड़ियों की कमाई में अब भी बड़ा फर्क है. IPL के दो सबसे ज्यादा कमाने वाले खिलाड़ी, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर (27 और 26.75 करोड़ रुपये), PSL की एक पूरी टीम की कुल सैलरी से लगभग दोगुना कमा रहे हैं.
यहां तक कि MS धोनी को 2008 में पहली IPL नीलामी में $1.5 मिलियन (तब के हिसाब से करीब 6 करोड़ रुपये) की बोली मिली थी, जो PSL की एक टीम के पूरे स्क्वाड पर खर्च होने वाली रकम के लगभग बराबर है. IPL की पहली सीजन में टीमों की सैलरी कैप $5 मिलियन (करीब 20 करोड़ रुपये) थी, जो PSL की 11वीं सीजन की तुलना में काफी ज्यादा है.
2026 की बात करें तो IPL टीमों की सैलरी कैप 125 करोड़ रुपये ($13.5 मिलियन) है, जो PSL टीमों की प्रति टीम सैलरी कैप (14.56 करोड़ रुपये) से 758.5% ज्यादा (8.6 गुना अधिक) है.
2026 में IPL की 10 टीमों द्वारा खिलाड़ियों की सैलरी पर कुल खर्च 1250 करोड़ रुपये होगा, जो आठ PSL टीमों के कुल खर्च (116.48 करोड़ रुपये) से 973.1% ज्यादा (10.7 गुना अधिक) है.
असल में, आंकड़ों के मुताबिक, IPL की एक टीम की सैलरी कैप PSL की आठ टीमों के कुल खर्च से भी ज्यादा है.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.