पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा को पाकिस्तानी टीम की कप्तानी से हटाया जा सकता है। इतना ही नहीं, कई सीनियर प्लेयर्स का यह आखिरी टूर्नामेंट साबित हो सकता है। न्यूज एजेंसी PTI ने दावा किया है कि टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के कारण सलमान को कप्तानी से हटाया जाएगा। एजेंसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों के हवालों से दावा किया है कि चेयरमैन मोहसिन नकवी टीम के मौजूदा प्रदर्शन से बिल्कुल खुश नहीं हैं। पाकिस्तान की टीम 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी सुपर-8 मैच खेलने वाली है। आज पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मैच
आज पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मैच है। कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच से तय होगा कि पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचती है या फिर कीवियों को टॉप-4 में एंट्री मिलेगी। आज पाकिस्तान को अंतिम-4 में जगह बनाने के लिए श्रीलंका को कम से कम 64 रन से हराना होगा या फिर 13.1 ओवर के भीतर लक्ष्य हासिल करना होगा। फिलहाल, पाकिस्तान की टीम सुपर-8 के ग्रुप-2 की पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। टीम के पास 2 मैच के बाद एक अंक ही है। इंग्लैंड पहले और न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है। श्रीलंकाई टीम अपने दोनों सुपर-8 मैच हार गई है। प्रदर्शन चाहे जैसा, कप्तान का हटना तय
PCB के सूत्रों ने बताया कि चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट ने टूर्नामेंट से पहले भरोसा दिलाया था कि टीम इस बार बेहतर प्रदर्शन करेगी, लेकिन नतीजे उम्मीद के अनुरूप नहीं रहे। रिपोर्ट के अनुसार, टीम का आगे का प्रदर्शन चाहे जैसा भी रहे, कप्तानी में बदलाव लगभग तय माना जा रहा है। यह संकेत देता है कि बोर्ड की टॉप लीडरशिप दूरगामी रणनीति पर काम करना चाहता है। ———————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.