Pakistan captain Agha Salman 25 ball fifty: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की चर्चा के बीच पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 बॉल पर फिफ्टी ठोकी. दूसरे टी20 मुकाबले में उन्होंने पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद पारी को संभाला और 5 चौके और 3 छक्के की मदद से पचास रन बना डाले.
तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में जीत हासिल करने वाली पाकिस्तान की टीम का इरादा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दूसरी जीत का है. सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने उतरे पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. महज 17 रन के स्कोर पर टीम को पहला झटका साहिबजादा फरहान के रूप में लगा. इसके बाद सैम अयूब के साथ मिलकर कप्तान सलमान आगा ने पारी को संभाला और तेज तर्रार फिफ्टी जमाई दी.

पाकिस्तान के कप्तान सलमान ने कितनी बॉल पर ठोकी फिफ्टी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे ओवर में विकेट गंवाने के बाद टीम दबाव में आ गई थी. कप्तान सलमान ने मैदान पर कदम रखा और जिम्मेदारी उठाते हुए ताबड़तोड़ शॉट्स लगाए. उन्होंने गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाते हुए महज 25 बॉल पर फिफ्टी ठोक दी. पचास रन पूरा करने के दौरान उन्होंने 5 चौके लगाए जबकि 3 आसमानी छक्का भी लगाया. सैम अयूब 23 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन कप्तान ने हमला जारी रखा.
पाकिस्तानी कप्तान ने पहले मैच में कितने छक्के मारे थे
पहले टी20 में भी सलमान ने अच्छे हाथ दिखाए थे लेकिन फिफ्टी नहीं जमा पाए. उन्होंने 27 बॉल पर टीम के लिए 39 रन की तेज पारी खेली थी. इस पारी के दौरान सलमान ने 1 चौका लगा था जबकि कुल 4 छक्के मारे थे. 144 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए उन्होंने बताया कि वो टी20 वर्ल्ड कप में गेंदबाजों के लिए खतरा बन सकते है.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.