India vs New Zealand 5th T20 Live score: भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ देर में तिरुवनंतपुरम में 5 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में खेलने उतरेगी. सबकी नजर पिछले चार मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम…और पढ़ें
Ind vs Nz Live score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला अब से कुछ देर बाद खेला जाना है. टीम इंडिया 3-1 से आगे है और सीरीज का अंत जीत के साथ करना चाहेगी. सबकी नजर एक बार फिर से संजू सैमसन पर रहने वाली है. पिछले चार मैच में वो बड़ा स्कोर नहीं कर पाए हैं. ओपनर अभिषेक शर्मा हर मैच में नया रिकॉर्ड बना रहे हैं. न्यूजीलैंड की टीम दौरे का अंत जीत के साथ करने के इरादे से उतरेगी. भारत पिछले मैच की हार से सबक लेकर उतरेगा और प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकता है.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जकारी फाउल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और जैकब डफी
January 31, 202617:11 IST
Ind vs Nz Live: भारत-न्यूजीलैंड के बीच आखिरी टी20 मुकाबला
नमस्कार, भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले आखिरी टी20 मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है. 5 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 3-1 से आगे है और आज का मुकाबला जीतकर इसका अंत करना चाहेगी. वहीं पिछला मुकाबला जीतने वाली न्यूजीलैंड की नजर एक और जीत पर होगी. टीम अपने दौरे का अंत जीत के साथ करने का इरादे लेकर उतरेगी.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.