Last Updated:
Rohit Sharma Wasim Akram hug Viral Video: कोलंबो में भारतीय दिग्गज बल्लेबाज और पाकिस्तान के महान बॉलर वसीम अकरम का दोस्ताना अंदाज देखने को मिला. रोहित शर्मा और वसीम अकरम को भारत-पाकिस्तान मैच से पहले मैदान पर हाथ मिलाते और गले लगते देखा गया. आर प्रेमदासा स्टेडियम से आया यह वीडियो हर क्रिकेट फैन का दिल जीत रहा है.
रोहित शर्मा और वसीम अकरम का ब्रोमांस
रोहित-अकरम का ब्रोमांस
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम से गर्मजोशी से मुलाकात की. दोनों को मैच से पहले बातचीत करते, हाथ मिलाते और गले लगते देखा गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. रोहित आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ब्रांड एंबेसडर के रूप में कोलंबो पहुंचे थे. उन्होंने इस बड़े मुकाबले से पहले माहौल का आनंद लिया. रोहित भारतीय टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ से भी मिले, मुस्कुराते हुए उनसे हाथ मिलाया और शुभकामनाएं दीं. वह एक सीनियर खिलाड़ी की तरह टीम का हौसला बढ़ाते भी नजर आए.
रोहित शर्मा और वसीम अकरम का ब्रोमांस
हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा उनकी वसीम अकरम के साथ मुलाकात की रही. भारत-पाकिस्तान मैच से पहले रोहित और अकरम आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता के साथ मिलकर टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी मैदान पर लेकर आए. आर प्रेमदासा स्टेडियम में इससे पहले दोनों ने दोस्ताना अंदाज में बातचीत की, फोटो खिंचवाई और एक-दूसरे को गले भी लगाया. फैंस दोनों दिग्गजों के इस मोमेंट की काफी तारीफ कर रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं.
Here is Wasim Akram and Rohit Sharma showing what Sportsmanship looks like.
Legends exchanged Hugs and handshakes with smiles.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.