क्यों नहीं खेल रहे ईशान किशन चौथा मैच?
दरअसल, टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जब पांच मैच की श्रृंखला के चौथे टी-20 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया तो उनसे ब्रॉडकास्टर ने प्लेइंग इलेवन पर सवाल किया. सूर्या ने बताया कि टीम में एक बदलाव है. मामूली तौर पर चोटिल ईशान किशन की जगह अर्शदीप सिंह को खिलाया गया है जबकि न्यूजीलैंड ने काइल जैमीसन की जगह जैक फोक्स को अंतिम एकादश में शामिल किया है.
मैच विनर ईशान किशन की मांसपेशियों में खिंचाव
ईशान किशन ने रायपुर में खेले गए दूसरे मैच में 76 रन की मैच-विनिंग पारी खेली थी, जिसके बाद गुवाहाटी में खेले गए मैच में भी उन्होंने आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए भारत को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई. गुवाहाटी में खेले गए मैच में हल्की चोट लगने के कारण झारखंड के इस बल्लेबाज को बुधवार के मैच में नहीं खिलाया गया. भारत शुरुआती तीन मैच जीतकर पहले ही श्रृंखला अपने नाम कर चुका है.
ईशान की जगह श्रेयस अय्यर को नहीं अर्शदीप को मौका
श्रेयस विशाखापट्टनम टी-20 की पूर्व संध्या पर नेट सेशन में जमकर पसीना बहाते नजर आए थे, जहां उन्हें भारतीय स्पिनरों का प्रभावी ढंग से सामना करते देखा गया. पंजाब किंग्स के कप्तान ने आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2023 में खेला था. भारत ने रवि बिश्नोई पर भरोसा जताते हुए एक बार फिर वरुण चक्रवर्ती की जगह उन्हें मौका दिया. सूर्या ने ये भी बताया कि अक्षर पटेल को कमबैक के लिए अभी और समय लगेगा.
भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और जैकब डफी
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.