- कॉपी लिंक
भारत ने न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में हराकर खिताब जीत लिया है। भारत के 255 रन के जवाब में न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।
टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 विश्वकप का खिताब जीता है। इससे पहले टीम 2007 में पहले संस्करण और 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीती थी।
टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड पर भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में दिवाली जैसा माहौल है। प्रशंसक सड़कों पर नाच रहे हैं, आतिशबाजी कर रहे हैं और तिरंगा फहराकर खुशी मना रहे हैं।
5 तस्वीरों में देखें जश्न का माहौल…

राजस्थान के जयपुर में भारत की जीत के बाद कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत नाचने लगे।

मध्यप्रदेश के भोपाल में हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे लोग।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की।

उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में लोगों ने तिरंगा फहराकर जश्न मनाया।

बिहार के पटना में कहीं गुलाल उड़ाकर तो कहीं आतिशबाजी हुई।
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
