Last Updated:
भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश के साथ-साथ मुजफ्फरपुर में भी जश्न का माहौल देखने को मिला. मुजफ्फरपुर जिले के सरैयागंज टावर पर क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों ने आतिशबाजी कर तथा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया. खेल प्रेमी प्रशांत गौतम ने कहा कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन यह जीत….
भारत की ओर से बल्लेबाजी की शुरुआत शानदार रही. सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई. इन तीनों बल्लेबाजों ने शुरुआती ओवरों में ही रन गति को तेज कर दिया, जिससे न्यूजीलैंड की गेंदबाजी पर दबाव बन गया. इसके बाद अंतिम ओवरों में शिवम दुबे ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. उनकी तेज पारी की बदौलत भारत ने 255 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया और न्यूजीलैंड के सामने 256 रनों का लक्ष्य रखा.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी. भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक गेंदबाजी की और पावरप्ले में ही विपक्षी टीम पर दबाव बना दिया. लगातार विकेट गिरने के कारण न्यूजीलैंड की टीम संभल नहीं पाई और पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑल आउट हो गई. इस तरह भारत ने 96 रनों की बड़ी जीत दर्ज करते हुए तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया.
भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश के साथ-साथ मुजफ्फरपुर में भी जश्न का माहौल देखने को मिला. मुजफ्फरपुर जिले के सरैयागंज टावर पर क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों ने आतिशबाजी कर तथा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया. खेल प्रेमी प्रशांत गौतम ने कहा कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन यह जीत हासिल कर देश की मातृ शक्ति को सम्मान दिया है. उन्होंने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों ने फाइनल में बड़ा स्कोर बनाकर न्यूजीलैंड पर दबाव बना दिया था, जिसके कारण विपक्षी टीम मैच में वापसी नहीं कर सकी.
संजय रजक ने कहा कि भारत का तीसरी बार विश्व चैंपियन बनना देश के लिए गर्व की बात है. सिद्धार्थ राज ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह नया भारत है, जिसने खेल के क्षेत्र में भी अपनी ताकत दुनिया को दिखा दी है. भारत की इस जीत ने देश का नाम पूरी दुनिया में ऊंचा कर दिया है और भारतीय क्रिकेट की नई पहचान भी स्थापित की है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.