IND vs zim Live Score: भारत के खिलाफ खेले जा रहे अंडर 19 वर्ल्ड कप सुपर सिक्स मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया है. भारत ने टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में टॉप किया था जबकि जिम्बाब्व…और पढ़ें
India vs Zimbabwe U19 World Cup Live Cricket Score Super 6: भारतीय टीम आईसीसी अंडर 19 विश्व कप में अपने जीत का सफर लगातार जारी रखते हुए सुपर सिक्स में जीत से आगाज करना चाहेगी. भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे के कप्तान सिम्बाराशे मुदजेंगेररे ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया है. न्यूजीलैंड को मात देकर भारत ने ग्रुप स्टेज में टॉप किया. उसकी टक्कर ग्रुप सी में तीसरे स्थान पर रहने वाले जिम्बाब्वे से है. मुकाबले में एक बार फिर से नजर वैभव सूर्यवंशी और टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे पर रहने वाली है.
भारत की प्लेइंग इलेवन
एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू, वेदांत त्रिवेदी, आर.एस. अम्बरीश, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, हेनिल पटेल, उद्धव मोहन
जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन
नाथानिएल ह्लाबांगाना, ध्रुव पटेल, कियान ब्लिगनॉट, ब्रेंडन सेंजेरे, लीरॉय चिवाउला, माइकल ब्लिगनॉट, सिम्बाराशे मुदजेंगेररे, ताकुद्जवा माकोनी, तातेंडा चिमुगोरो, पनाशे माजाई, वेब्स्टर मधीधी
January 27, 202613:44 IST
IND vs zim Live Score: वैभव सूर्यवंशी की कुटाई जारी
भारतीय टीम ने अपना एक विकेट गंवाया है लेकिन वैभव सूर्यवंशी पर इसका कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा. उन्होंने अपने ही विस्फोटक अंदाज में गेंदबाजों की कुटाई जारी रखी है. 7 ओवर में भारत का स्कोर 1 विकेट पर 77 रन हो चुका है. इसमें 20 बॉल पर 4 छक्के और 3 चौके की मदद से 43 रन बना दिए हैं.
IND vs zim Live Score: भारत का पहला विकेट गिरा
भारत-जिम्बाब्वे अंडर 19 वर्ल्ड कप सुपर 6 लाइव: भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर तूफानी शुरुआत दिलाने वाले एरॉन जॉर्ज बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे. पनाशे माजाई की बॉल पर हवाई शॉट लगाने के बाद सिम्बाराशे मुदजेंगेररे ने कैच लेकर भारतीय ओपनर को वापसी का रास्ता दिखाया. आउट होने से पहले जॉर्ज ने 16 बॉल पर 23 रन बनाए.
IND vs zim Live Score: भारत की तूफानी शुरुआत
वैभव सूर्यवंशी और एरॉन जॉर्ज की ओपनिंग जोड़ी ने अपना काम करना शुरू कर दिया है. दोनों ने मिलकर एक साथ गेंदबाजों पर हमला बोला है. एक तरफ से वैभव तो दूसरी ओर जॉर्ज बड़े शॉट लगा रहे हैं. भारत का स्कोर 3 ओवर में 35 रन हो चुका है. वैभव ने 12 जबकि जॉर्ज ने 22 रन बना लिए हैं.
IND vs zim Live Score: वैभव के साथ एरॉन कर रहे ओपनिंग
भारत-जिम्बाब्वे अंडर 19 वर्ल्ड कप सुपर 6 लाइव: भारतीय ने ओपनिंग जोड़ी में विस्फोटक वैभव सूर्यवंशी के साथ एरॉन जर्ज को भेजा है. तीसरे नंबर पर कप्तान आयुष म्हात्रे बल्लेबाजी करने उतरेंगे. टॉस हारने के बाद भारत पहले बल्लेबाजी कर रहा है. सुपर 6 का यह मैच दोनों टीम के लिए अहम है क्योंकि अगले दौर में पहुंचने के लिए इसे जीतना जरूरी होगा.
IND vs zim Live Update: भारत के राष्ट्रगान को लेकर हुई गलती
अंडर 19 वर्ल्ड कप के सुपर 6 मैच में भारत और जिम्बाब्वे के मुकाबले से पहले राष्ट्रगान को लेकर आयोजक से गलती हुई जो तमाम फैंस की नजर में आ गया. टॉस से पहले दोनों देशों के खिलाड़ी मैदान में खड़े थे और जब जिम्बाब्वे का राष्ट्रगान बजाया जाना था तो उससे पहले भारत का गान बचा और फिर उसे रोक दिया गया. ऐसा लगा कि गलती से भारत के राष्ट्रगान को दोबारा बजा दिया गया.
IND vs zim Live Update: भारत की प्लेइंग इलेवन
एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू, वेदांत त्रिवेदी, आर.एस. अम्बरीश, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, हेनिल पटेल, उद्धव मोहन
IND vs zim Live Update: जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन
नाथानिएल ह्लाबांगाना, ध्रुव पटेल, कियान ब्लिगनॉट, ब्रेंडन सेंजेरे, लीरॉय चिवाउला, माइकल ब्लिगनॉट, सिम्बाराशे मुदजेंगेररे, ताकुद्जवा माकोनी, तातेंडा चिमुगोरो, पनाशे माजाई, वेब्स्टर मधीधी
IND vs zim Live Update: जिम्बाब्वे ने लिया फील्डिंग का फैसला
भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे के कप्तान सिम्बाराशे मुदजेंगेररे ने अंडर 19 वर्ल्ड कप सुपर 6 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया है. भारतीय टीम के फैंस के लिए अच्छी खबर है कि उनको बल्लेबाजी देखने का मौका मिलेगा. वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे टीम के लिए बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेंगे.
IND vs zim Live Update: सुपर-6 में भारत का मुकाबला जिम्बाब्वे के साथ
नमस्कार, भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ अंडर 19 वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स का पहला मुकाबला खेलने उतरेगी. ग्रुप स्टेज में भारत ने अपनी बादशाहत साबित करते हुए टॉप किया. जिम्बाब्वे की बात करें तो ग्रुप सी में वो तीसरे स्थान पर रहा था. स्कॉटलैंड के आखिरी वक्त पर नेट रन रेट पर पीछे होने की वजह से उसकी एंट्री हुई.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.