भारत ने अब तक सुपर सिक्स में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराया है. टीम 6 अंकों और +3.337 के बेहतर नेट रन रेट के साथ ग्रुप 2 में पहले नंबर पर है. पाकिस्तान के खिलाफ जीत भारत को अंतिम चार में पहुंचा देगी और पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा.
वहीं पाकिस्तान ने अपने पिछले मैच में न्यूजीलैंड को हराकर अपनी उम्मीदें ज़िंदा रखी हैं. इससे पहले उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली थी. पाकिस्तान इस समय ग्रुप में तीसरे स्थान पर है, इंग्लैंड उनसे आगे है. अगर पाकिस्तान यह मैच हारता है, तो भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे.
मैच से जुड़ी जरूरी जानकारी:
मैच: भारत U19 बनाम पाकिस्तान U19
तारीख: रविवार, 1 फरवरी
स्थान: क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
समय: दोपहर 1:00 बजे (भारतीय समय)
टॉस: 12:30 बजे (भारतीय समय)
टीवी और लाइव स्ट्रीमिंग:
भारत में यह मैच Star Sports Network पर लाइव दिखाया जाएगा
ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी
भारत U19 टीम:
आयुष म्हात्रे (कप्तान), एरन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिग्यान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, कनिष्क चौहान, आरएस अम्ब्रिश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, उधव मोहन, मोहम्मद एनान, दीपेश देवेंद्रन, हरवंश पंगलिया, किशन कुमार सिंह
पाकिस्तान U19 टीम:
फरहान यूसुफ (कप्तान), समीयर मिन्हास, हमज़ा ज़हूर (विकेटकीपर), उस्मान खान, अहमद हुसैन, हुज़ैफ़ा अहसान, मोहम्मद शायान, अब्दुल सुभान, मोमिन क़मर, मोहम्मद सय्याम, अली रज़ा, अली हसन बलोच, दानियाल अली खान, उमर ज़ैब, निक़ाब शफ़ीक
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.