Ishan Kishan Wicketkeeping: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन खराब फॉर्म में हैं, ईशान किशन ने 103 रन की शतकीय पारी खेलकर कप्तान का भरोसा जीता और उनको बीच मैच में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी मिल गई. सूर्यकुमार यादव के फैसले के बाद संजू के वर्ल्ड कप खेलने पर सवाल उठ गया है.
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर आखिरी मैच में बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. ओपनर संजू सैमसन एक बार फिर से जल्दी आउट होकर वापस लौटे. इसके बाद तीसरे नंबर पर उतरे ईशान किशन ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 103 रन की पारी खेली. सूर्यकुमार यादव ने 63 रन बनाए और टीम ने 5 विकेट पर 271 का बड़ा स्कोर खड़ा किया.

सूर्यकुमार के फैसले के बाद क्या संजू सैमसन खेल पाएंगे टी20 वर्ल्ड कप
जब भारतीय टीम फील्डिंग करने उतरी तो तो शतकवीर ईशान किशन विकेटकीपिंग ग्लव्स के साथ नजर आए, जबकि सैमसन बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे. कप्तान और कोच गौतम गंभीर का इस फैसले के बाद फैंस ने इसको लेकर प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने शनिवार शाम ट्वीट किया, “जिस तरह ईशान किशन बल्लेबाजी कर रहे हैं, यह लगभग तय है कि संजू को पूरे टी20 वर्ल्ड कप में चोट और हैमस्ट्रिंग की समस्या रहेगी.”
ओपनर सैमसन (6) इस सीरीज में लगातार पांचवीं बार फेल हुए हैं. अब उनके टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की उम्मीदों पर बड़ा सवालिया निशान लग गया है. वह पेसर लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर आउट हो गए. स्टार भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (16 गेंद में 30 रन) ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन फर्ग्यूसन की तेज गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सके.
Sanju Samson came out with full preparation for wicketkeeping with gloves, helmet, and L guard, but suddenly he got a message from Gautam Gambhir and Suryakumar Yadav that Ishan Kishan will do the keeping.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.