Last Updated:
T20 World cup semi final scenario : भारतीय टीम के लिए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 की पहली हार ने मुश्किल खड़ी कर दी है. अब टीम को अपने बचे हुए दोनों मुकाबले जीतने होंगे. एक मैच भी हारा तो उसके आगे जाने का रास्ता बंद हो सकता है.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ आउट होकर वापस लौटते भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव
रविवार को एडन मार्करम की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ मिली इस हार से भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. अंतिम चार में जगह बनाने के लिए अब सूर्यकुमार यादव की टीम को अपने बाकी दो सुपर 8 मुकाबलों में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी.
भारत के लिए अब क्या रास्ता बचा
भारतीय टीम अपना दूसरा सुपर 8 मुकाबला गुरुवार (26 फरवरी) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच रविवार (1 मार्च) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा. अगर भारत अपने बाकी दो मैचों में से एक भी हार जाता है, तो उसका खिताबी सफर सुपर 8 स्टेज में ही खत्म हो जाएगा, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया का नेट रन रेट (NRR) काफी नीचे चला गया है.
साउथ अफ्रीका से क्यों हारा भारत
भारत के लिए ओपनर ईशान किशन ने चार गेंद का सामना किया, लेकिन 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वह खाता भी नहीं खोल सके. वहीं नंबर 3 बल्लेबाज तिलक वर्मा को मार्को यानसन ने 2 गेंदों में 1 रन पर पवेलियन भेज दिया. विश्व नंबर 1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 12 गेंद में 15 रन की पारी खेली, लेकिन कॉर्बिन बॉश ने केशव महाराज से टकराने के बावजूद शानदार कैच लेकर उन्हें आउट कर दिया. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव, वाशिंगटन सुंदर और हार्दिक पंड्या भी अच्छी शुरुआत के बावजूद प्रभावशाली पारी खेलने में नाकाम रहे. दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यानसन ने 3.5 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि केशव महाराज ने तीन भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.