India vs New Zealand 4th T20 Live Cricket Score and Updates: भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमें चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में आमने सामने हैं. विशाखापट्टनम के एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच …और पढ़ें
नई दिल्ली. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम लगातार तीन मैच जीतकर 5 मैचों की टी20 सीरीज पहले ही जीत चुकी है. सीरीज का चौथा टी20 मुकाबला आज विशाखापत्तनम के एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. सबकी नजरें संजू सैमसन पर रहने वाली हैं. संजू शुरुआती तीन मैचों में उम्मीद पर खरा नहीं उतर सके हैं. उनके लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है. कप्तान सूर्यकुमार यादव भी फॉर्म में लौट आए हैं. सूर्यकुमार यादव से चौथे टी20 मैच में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है.वहीं तीसरे टी20 में 14 गेंद पर अर्धशतक जड़ने वाले युवा ओपनर अभिषेक शर्मा भी एक और धमाकेदार पारी खेलने को बेताब हैं.
2024 की शुरुआत से भारत ने खेले गए सभी 11 टी20 अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय सीरीज/टूर्नामेंट जीते हैं. यह पाकिस्तान (2016-18) के साथ संयुक्त रूप से सबसे लंबी जीत का सिलसिला है. इस सीरीज के पहले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारतीय बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 210.98 प्रति 100 गेंद है. किसी भी टीम ने कम से कम तीन बार बल्लेबाजी करने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में इससे तेज स्ट्राइक रेट से रन नहीं बनाए हैं. न्यूजीलैंड ने भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ अपने पिछले नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हारे हैं.
भारत की संभावित एकादश: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या/अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई/वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह.
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI: डेरिल मिचेल, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.
January 28, 202618:10 IST
IND vs NZ 4th T20 LIVE SCORE: भारत न्यूजीलैंड टी20 हेड टू हेड
India vs New Zealand 4th T20 Live Cricket Score and Updates: भारत न्यूजीलैंड के बीच 29वां टी20 मुकाबला खेला जा रहा है. इससे पहले 28 मैचों में भारत 17 जीता है जिसमें 2 सुपर ओवर में जीत शामिल है. न्यूजीलैंड की टीम 10 टी20 मैच भारत के खिलाफ जीती है. एक मुकाबला टाई रहा है.
नमस्कार
न्यूज 18 हिंदी ऑनलाइन क्रिकेट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच कुछ देर में शुरू होगा. इस मैच के पल पल की अपडेट्स के लिए आप बने रहिए हमारे साथ.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.