- कॉपी लिंक
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 कई यादगार पलों के साथ समाप्त हुआ। अहमदाबाद के स्टेडियम में भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया।
चैंपियन बनने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिच की मिट्टी अपने माथे पर लगाई। वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाने के बाद संजू सैमसन घुटनों पर बैठ गए। वहीं सुपर-8 स्टेज से बाहर होने के बाद कई पाकिस्तानी खिलाड़ी रो पड़े।
26 तस्वीरों में देखिए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के यादगार पल… शुरुआत भारत की ट्रॉफी जीत के साथ…
1. भारत ने तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई

भारतीय टीम ने तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की। जीत के बाद भारतीय टीम ने ट्रॉफी के साथ सेलिब्रेट किया। इससे पहले भारत 2007 और 2024 में चैंपियन बना था।
2. सूर्या ने जीतने के बाद माथे पर पिच की मिट्टी लगाई

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अहमदाबाद की पिच की मिट्टी को अपने माथे पर लगाया। इसके बाद उन्होंने उसी हाथ को चूम लिया।
3. ट्रॉफी जीतने के बाद खिलाड़ियों ने डांस किया

जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जश्न बनाया। वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा सहित कई खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया।
4. हार्दिक को उनकी गर्लफ्रेंड ने किस किया

फाइनल जीतने के बाद खिलाड़ी अपने-अपने परिवार के साथ नजर आए। हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड महीका शर्मा ने उन्हें गाल पर किस किया।
5. सुनील गावस्कर ने सूर्या के साथ डांस किया

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी कप्तान सूर्या के साथ जश्न मनाया। वे खुशी से डांस करते नजर आए।
6. सूर्या ट्रॉफी लेकर पिच पर बैठ गए

भारतीय प्लेयर्स ने ट्रॉफी के साथ अलग-अलग अंदाज में फोटोशूट कराया। सूर्या ट्रॉफी लेकर पिच पर बैठ गए और अपनी फोटो खिंचवाई।
7. फाइनल में धोनी-रोहित ट्रॉफी लेकर आए

इंडिया-न्यूजीलैंड मैच से पहले भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा ट्रॉफी लेकर आए। उनके साथ ICC चेयरमैन जय शाह भी मौजूद थे।
8. ईशान किशन ने रचिन का शानदार कैच पकड़ा

ईशान किशन ने फाइनल में रचिन रवींद्र का आगे की ओर डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा। गेंद उनके हाथ से छिटकी, लेकिन आखिरकार उन्होंने उसे लपक ही लिया।
9. मिचेल और अर्शदीप के बीच नोंक-झोक, फिर हाथ मिलाया

न्यूजीलैंड की पारी के समय अर्शदीप ने थ्रो करते हुए स्टंप पर निशाना लगाया, लेकिन गेंद बैटर डेरिल मिचेल को लगी। इससे दोनों के बीच नोंकझोक हुई। थोड़ी देर बाद दोनों खिलाड़ियों ने हाथ मिलाया, मैच के बाद अर्शदीप ने माफी भी मांगी।
10. सिंगर रिकी मार्टिन ने क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया

क्लोजिंग सेरेमनी में सिंगर रिकी मार्टिन ने परफॉर्मेंस दी। रिकी ने 28 साल बाद इंडिया में परफॉर्मेंस किया। उनके आले-आले गाने पर पूरा स्टेडियम झूम उठा।
यहां से टी-20 वर्ल्ड कप के सभी मैच की टॉप तस्वीरें…
11. ओपनिंग सेरेमनी में नोरा फतेही ने परफॉर्म किया

टी-20 वर्ल्ड कप में पहला मैच भारत-अमेरिका के बीच खेला गया। वानखेडे़ स्टेडियम में मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी हुई। इसमें नोरा फतेही और रैपर बादशाह ने परफॉर्म किया।
12. ईशान के सिक्स से भारत ने पहला रन बनाया

भारत ने अमेरिका के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेला। ईशान किशन ने मैच की चौथी गेंद पर ही सिक्स लगाया। यह इस टूर्नामेंट में भारत का पहला रन था।
13. टी-20 वर्ल्ड कप में पहला डबल सुपर ओवर खेला गया

टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का पहला डबल सुपर साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने 187 रन बनाए थे। पहला सुपर ओवर टाई रहा, दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका 4 रन से जीता।
14. दो भाइयों ने मिलकर इटली को पहली जीत दिलाई

पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही इटली ने नेपाल को 10 विकेट से हराया। इस मैच में मोस्का ब्रदर्स (जस्टिन मोस्का-एंथनी मोस्का) ने 124 रन की नाबाद ओपनिंग पार्टरशिप की। दोनों ने फिफ्टी लगाई।
15. जिम्बाब्वे ने दो वर्ल्ड चैंपियंस को हराया

जिम्बाब्वे ने लीग स्टेज में दो बड़े उलटफेर किए। उसने पहले ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया, फिर श्रीलंका को उसी के घर में 6 विकेट से शिकस्त दी। जिम्बाब्वे बिना मैच हारे सुपर-8 में पहुंचा।
16. भारत-PAK मैच में फिर नो हैंडशेक

भारत और पाकिस्तान के कप्तानों ने टॉस के दौरान हाथ नहीं मिलाया। ना ही खिलाड़ियों ने मैच के बाद हैंडशेक किया। इससे पहले एशिया कप में भी दोनों टीमों ने हाथ नहीं मिलाया था।
17. उस्मान तारिक की पहली गेंद पर सूर्या ने चौका लगाया

भारत-पाक मैच से पहले स्पिनर उस्मान तारिक की खूब हाइप बनी। उस्मान की पहली ही गेंद पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने चौका जड़ दिया। तारिक ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिया।
18. शतक लगाने के बाद पथुम निसंका का सेलिब्रेशन

श्रीलंकाई ओपनर पथुम निसंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टूर्नामेंट का पहला शतक लगाया। श्रीलंका ने यह मुकाबला 8 विकेट से जीता। निसंका ने अनोखे अंदाज में इस शतक को सेलिब्रेट किया।
19. ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप से बाहर हुआ

जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच लीग स्टेज का मैच बारिश में धुल गया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप से बाहर हो गया और जिम्बाब्वे ग्रुप-B से सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर गई।
20. रजा को चोट लगी, पॉवेल ने गले लगाया

वेस्टइंडीज के रोवमन पॉवेल के शॉट पर जिम्बाब्वे के गेंदबाज सिकंदर रजा के बायां हाथ चोटिल हो गया। कुछ देर तक खेल रुका रहा। इस बीच पॉवेल रजा के पास गए। उन्होंने रजा की पीठ थपथपाई और उन्हें गले से लगा लिया।
21. अबरार वर्ल्डकप से बाहर होने पर रोए

श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान आखिरी मैच जीतकर भी सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई। वर्ल्ड कप से बाहर होने पर स्पिनर अबरार अहमद रोते हुए नजर आए। उन्होंने अपनी आखें बंद कर उसे दोनों हाथों से ढंक लिया।
22. विनिंग शॉट के बाद संजू का सेलिब्रेशन

संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौका लगाकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया। विनिंग शॉट लगाने के बाद संजू घुटनों के बल बैठ गए। उन्होंने आसमान की ओर देखा और हाथ जोड़कर भगवान को शुक्रिया कहा।
23. कप्तान सूर्या ने टोपी उतारकर संजू का सम्मान किया

वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद कप्तान सूर्या ने संजू सैमसन का अनोखे तरीके से सम्मान किया। उन्होंने अपनी टोपी उतारी और सिर झुकाकर संजू की शानदार पारी को सराहा।
24. बेथेल शतक जड़ने के बाद जमीन पर लेट गए

सेमीफाइनल में इंग्लैंड के बैटर जैकब बेथेल ने रनचेज में शतक लगाया। 20वें ओवर में बेथेल रन-आउट हो गए, जिसके बाद वे निराश होकर जमीन पर ही लेट गए।
25. अक्षर पटेल के 2 कैच ने भारत को फाइनल में पहुंचाया

दूसरे सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने दो शानदार कैच पकड़े। उन्होंने पीछे भागते हुए पहले हैरी ब्रूक का कैच पकड़ा। वहीं 14वें ओवर में शिवम दूबे के साथ मिलकर विल जैक्स का बाउंड्री लाइन पर एक बेहतरीन कैच लपका।
26. धोनी की वाइफ जश्न मनाने लगी, एमएस ने बताया नॉट-आउट है

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल के18वें ओवर में बुमराह की गेंद पर सैम करन ने बैक टू द बॉलर शॉट खेला। बुमराह के गेंद पकड़ते ही स्टैंड में बैठी धोनी की पत्नी साक्षी खुशी से उछल पड़ीं। पास खड़े एमएस धोनी ने इशारा कर बताया, गेंद जमीन से लगी है।
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
