IND vs SA Live Cricket Score, T20 WC Warm up Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का वॉर्म अप मैच खेला जा रहा है. भारतीय टीम वर्ल्ड कप के मुख्य मुकाबले खेलने से पहले यही एकमात्र वॉर्मअप मैच खेल …और पढ़ें
भारत और दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप वॉर्म अप मैच लाइव स्कोर अपडेट.
नई दिल्ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीमें टी20 वर्ल्ड कप से पहले वॉर्मअप मैच में आमने सामने हैं. भारतीय टीम को वर्ल्ड कप से पहले एकमात्र वॉर्मअप मैच खेलना है. टीम इंडिया के खिलाफ इस मैच के जरिए वर्ल्ड कप से पहले लय हासिल करना चाहेंगे. खासकर, संजू सैमसन. जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में बेहद निराश किया. वर्ल्ड कप से पहले संजू के लिए यह आखिरी मौका हो सकता है. संजू यहां पड़ी पारी खेलकर वर्ल्ड कप प्लेइंग इलेवन में अपनी दावेदारी ठोक सकते हैं. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में खेला जा रहा है.
वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने टीम इंडिया को सबसे खतरनाक टीम बताया है. धोनी ने कहा, ‘ भारत सबसे खतरनाक टीमों में से एक है. बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी, उन्होंने अपनी तैयारियां शुरू कर दी होंगी. लेकिन एक अच्छी टीम के लिए वास्तव में क्या चाहिए? सब कुछ मौजूद है.उनके पास अनुभव है.खासकर इस प्रारूप में.उनका अनुभव बहुत है. उन्होंने दबाव में खेला है. जो भी खिलाड़ी खेल रहे हों, और उन्हें जो भी भूमिका सौंपी गई हो, वे काफी समय से उन विशेष परिस्थितियों का सामना कर चुके हैं.’
भारत टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव.
दक्षिण अफ्रीका टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, रयान रिकेलटन, जॉर्ज लिंडे, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, मार्को जानसन, कैगिसो रबाडा, डेविड मिलर.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.