Last Updated:
ind vs nz final ahmedabad pitch report: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले आईसीसी T20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के मैच के लिए मिक्स मिट्टी की पिच तैयार की जाएगी. इस पिच में काली मिट्टी से ज्यादा लाल मिट्टी होगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला आठ मार्च को खेला जाएगा. न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को तो भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई.
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल पिच
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इस मैदान पर पिछली दो हारों को ध्यान में रखते हुए इस बार मिक्स्ड मिट्टी की पिच तैयार की जाएगी. रिपोर्ट में बताया गया कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले आईसीसी T20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के मैच के लिए मिक्स मिट्टी की पिच तैयार की जाएगी. इस पिच में काली मिट्टी से ज्यादा लाल मिट्टी होगी.
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल पिच
मिक्स्ड मिट्टी की पिच किसके लिए मददगार?
पिच में लाल मिट्टी ज्यादा होने से गेंद बैट पर आसानी से आती है और पिच पर अच्छा उछाल (बाउंस) मिलता है. इससे बल्लेबाजों को दोनों पारियों में बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान हो सकता है. यही पिच पहले टूर्नामेंट के साउथ अफ्रीका और कनाडा के लीग मैच में इस्तेमाल हुई थी. उस मैच में साउथ अफ्रीका ने 213/5 रन बनाए थे, जबकि कनाडा 156/8 रन ही बना पाया था.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.