Last Updated:
Arjun Tendulkar played dy patil tournament semi final after a day of his marriage: महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपनी शादी के अगले ही दिन क्रिकेट के मैदान पर नजर आए. दरअसल, ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर ने डीवाई पाटिल T20 कप के सेमीफाइनल मैच में हिस्सा लेकर सुर्खियां बटोरीं.
शादी के अगले ही दिन मैदान पर उतरे अर्जुन तेंदुलकर.
दरअसल, अर्जुन तेंदुलकर ने 6 मार्च को डीवाई पाटिल T20 कप के सेमीफाइनल मैच में हिस्सा लिया. इस मैच में अर्जुन डीवाई पाटिल ब्लू टीम की ओर से मुंबई कस्टम्स के खिलाफ खेले. हालांकि उनकी टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. अर्जुन का प्रदर्शन भी इस मैच में खास नहीं रहा. उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से ही मायूस किया. अर्जुन ने मुकाबले में 14 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 9 ही रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने एक ओवर फेंका, जिसमें 20 रन लुटा दिए.
शादी के अगले ही दिन मैदान पर उतरे अर्जुन तेंदुलकर.
शादी के एक दिन पहले भी खेला था मैच
दिलचस्प बात यह है कि अर्जुन ने अपनी शादी से एक दिन पहले भी मैच खेला था. उन्होंने अपनी टीम के कैनरा बैंक के खिलाफ आखिरी लीग मैच में भी हिस्सा लिया था. अर्जुन तेंदुलकर के क्रिकेट को लेकर इस डेडिकेशन को देखकर सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘अक्सर लोग अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करते हैं और कहते हैं कि उन्हें मौके सिर्फ अपने पिता सचिन तेंदुलकर के नाम की वजह से मिलते हैं. लेकिन कई लोग यह नहीं देखते कि अर्जुन क्रिकेट के लिए कितनी मेहनत और समर्पण दिखाते हैं. शादी के तुरंत बाद मैदान पर उतरना उनके क्रिकेट के प्रति जुनून और लगन को दिखाता है.’
🚨 The dedication level of Arjun Tendulkar:
5th March – He got married to Saaniya Chandhok in Mumbai.
6th March Today – He has played Semi-final for DY Patil Blue vs Mumbai Customs.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.