Arshdeep Ravi Bishnoi make fun of Shivam Dube viral video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे की मौज लेते नजर आ रहे हैं. दोनों भारतीय गेंदबाज शिवम दुबे के लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए उनकी डाइट को लेकर मस्ती करते नजर आए. अर्शदीप ने कहा ‘पूरे जिले का आपने पनीर खाया है’ तो बिश्नोई कहते नजर आए की पालक खाया है. ये मजेदार वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
वीडियो में अर्शदीप सिंह उनकी डाइट को लेकर मस्ती करते दिखे. अर्शदीप सिंह मजाक करते हुए कहते हैं कि शिवम दुबे इतने लंबे-लंबे छक्के कैसे मार लेते हैं. ऐसा इसलिए कर पाते हैं, क्योंकि आपको पनीर से बहुत प्यार है. अर्शदीप आगे मस्ती में कहते हैं, ‘आप पूरे जिले का पनीर खा जाते हैं.’ वहीं मौजूद रवि बिश्नोई तुरंत कहते हैं पालक खाया है. फैंस को इनके बीच की दोस्ती और आपसी तालमेल काफी पसंद आ रहा है. शिवम दुबे भी इस मजाक से बिल्कुल परेशान नहीं दिखे. वह अर्शदीप की बात सुनकर मुस्कराते नजर आए, जिससे साफ दिखा कि दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है. वीडियो में आगे रवि बिश्नोई दुबे से कहते हैं कि कितने ग्राम पनीर खाया आपने, जिसपर हंसते हुए अर्शदीप कहते हैं पौने चार किलो एक बार में खाया. इस पर दुबे भी हंस पड़ते हैं.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.