IND U19 vs AFG U19 Semi Final Live Updates: अंडर-19 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में आज भारत और अफगानिस्तान की टक्कर है. इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पहले सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बना ली है. आज का मुकाबल…और पढ़ें
भारत बनाम अफगानिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल.
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semi Final Live Updates: अंडर-19 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में आज भारत और अफगानिस्तान की टक्कर है. इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पहले सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बना ली है. आज का मुकाबला जीतने वाली टीम खिताबी जंग का टिकट कटा लेगी. मैच भारतीय समयनुसार दोपहर एक बजे शुरू होगा. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें रहने वाली हैं, जो धमाकेदार बल्लेबाजी से अकेले ही मैच पलट देते हैं. टूर्नामेंट में अजेय टीम इंडिया की इस मुकाबले की जीतकर रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने की ओर एक और कदम बढ़ाने उतरेगी. भारत सबसे ज्यादा बार यह टूर्नामेंट जीता है. भारत ने पांच बार (2000, 2008, 2012, 2018, 2022) खिताब जीते हैं. दूसरी ओर, अफगानिस्तान ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई. भारत को अफगान टीम को कम आंकने की गलती से बचना होगा.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.